जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल : फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली ने की शिरकत, कहा- मुझे भी बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा

फिल्में बनाने का शौक पता नहीं कैसे लगा

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल : फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली ने की शिरकत, कहा- मुझे भी बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा

सोमवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली, उन्होंने कहा कि मैं लकी हूं कि मैंने वो दौर देखा है

जयपुर। सोमवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली। उन्होंने कहा कि मैं लकी हूं कि मैंने वो दौर देखा है। तब सिनेमा हाल का माहौल अलग ही हुआ करता था। फिल्म लगने पर लोगों में एक अलग ही रोमांच देखने को मिलता था। 
फिल्में बनाने का शौक पता नहीं कैसे लगा, लेकिन मैं लिखता रहता था। फिर थियेटर से जुड़ा। फिर लिखने और फिल्में बनाने का कारवां चलता गया। फिल्में देखने का शौक हर हिन्दुस्तानी का होता है। मुझे भी बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है। मेरे कुछ रिश्तेदारों के सिनेमा हॉल हुआ करते थे जहां मैं जाया करता था और देखता था कि फिल्म चलने के लिए रिल्स कैसे लोड होती है। वो चलती कैसे है। 

मुझे लगता है कि अगर व्यक्ति सच्चाई से काम करता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है। लोग मुझे पूछते हैं कि जब वी मेट फिल्म का सीक्वल बनाएंगे तो मैं हमेशा ही बोलता हूं कि मै फिल्मों के सीक्वल बनाने में विश्वास नहीं करता हूं। हां कभी कोई कहानी ऐसी आई कि दर्शक भी डिमांड करें तो इस पर जरूर सोचूंगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 208 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत बंद हुआ। ऑटो, धातु...
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला
अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब
पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई