रोहित जोशी मामले में बोले डोटासरा: किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता
यदि रोहित जोशी जांच में दोषी पाया जाता है तो संगठन से हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म आरोप मामले में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि जांच के बाद जोशी पर पार्टी कार्रवाई करेगी।
जयपुर। मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म आरोप मामले में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि जांच के बाद जोशी पर पार्टी कार्रवाई करेगी।
पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता। हर मामले में जांच के बाद ही कार्यवाही की जाती है। रोहित जोशी पीसीसी सदस्य भी है तो इस सवाल पर डोटासरा ने कहा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के हिसाब से कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाता है, यदि रोहित जोशी जांच में दोषी पाया जाता है तो संगठन से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे मामलों में चाहे मेरा बेटा हो या किसी मंत्री का बेटा हो, सभी पर समान कार्यवाही की जाएगी। हमारी पार्टी भाजपा की तरह नहीं है, वहां तो किसी को कुछ कहने का हक भी नहीं है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Jul 2026 19:02:13
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...

Comment List