Jaipur Road Accident : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिखाई संवेदनशीलता, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश

Jaipur Road Accident : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिखाई संवेदनशीलता, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश
दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्वरित संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राहत और उपचार कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

जयपुर। हरमाड़ा क्षेत्र में डंपर से हुए दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्वरित संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राहत और उपचार कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल और कांवटिया अस्पताल में भर्ती घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा और के.के. बिश्नोई को कांवटिया अस्पताल भेजा गया है, वहीं मंत्री सुरेश रावत और सुमित गोदारा को एसएमएस अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। शर्मा लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं और कलेक्टर, एसएमएस अस्पताल प्रशासन तथा कांवटिया अस्पताल के चिकित्सकों से अपडेट प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। इस बीच प्रशासन ने राहत कार्यों को तेज कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें