संस्कृति को निभाने वाली है ब्यूरोक्रेसी : गहलोत

पारदर्शी सरकार बनाने में ब्यूरोक्रेसी की अहम भूमिका है

संस्कृति को निभाने वाली है ब्यूरोक्रेसी : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवेदनशील और पारदर्शी सरकार बनाने में राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी की अहम भूमिका है। यहां की ब्यूरोक्रेरसी बहुत व्यवहार कुशल है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवेदनशील और पारदर्शी सरकार बनाने में राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी की अहम भूमिका है। यहां की ब्यूरोक्रेरसी बहुत व्यवहार कुशल है। संस्कार और संस्कृति को निभाने वाली है। इसलिए ब्यूरोक्रेसी की तारीफ भी होनी चाहिए। सभी अधिकारियों को श्रेय देता हूं जिनके अथक प्रयासों से बजट घोषणाएं धरातल पर उतरने लगी ह, मुझे विश्वास है कि प्रदेशवासियों को उनका लाभ मिलेगा। ओटीएस में लोक सेवा दिवस-2022 के समापन समारोह में गहलोत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं लागू की गई है, उनका लाभ प्रदेश की हर गांव-ढाणी तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी प्रयास करें।  

कई अधिकारियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समारोह में दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तारीफ  करते हुए कहा कि अभिनेता-अभिनेत्री और रंगमंच कलाकारों का सम्मान करता हूं, जो कि एक कलाकार के रूप में विभिन्न किरदार निभाते हैं। ऐसे कलाकारों का हर मंच पर सम्मान होना चाहिए। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आर. वेंकटेश्वरन, डॉ. समित शर्मा, रवि जैन, रश्मि शर्मा सहित अन्य ने मंच से पुराने गीत गाकर तालियां बटोरी। मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित भारतीय और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उपस्थित थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ