जयपुर आरटीओ प्रथम किबअवैध बसों पर कार्रवाई 200 से अधिक चालान, 18 वाहन सीज

कुल 18 वाहनों को जब्त किया

जयपुर आरटीओ प्रथम किबअवैध बसों पर कार्रवाई 200 से अधिक चालान, 18 वाहन सीज

परिवहन सचिव शुचि त्यागी के निर्देश पर जयपुर आरटीओ प्रथम की टीम ने अवैध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की

जयपुर। परिवहन सचिव शुचि त्यागी के निर्देश पर जयपुर आरटीओ प्रथम की टीम ने अवैध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। देर रात से शुरू हुई इस कार्रवाई में सभी स्लीपर बसों की गहन जांच की गई। आरटीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कल से अब तक लगभग 500 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 200 से अधिक पर चालान बनाए गए। इनमें 27 चालान ओवरलोडिंग के पाए गए, वहीं 30 से ज्यादा बसों पर अन्य नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई। कुल 18 वाहनों को जब्त किया गया है।

चालानों में सबसे अधिक मामले लगेज और स्पीड गवर्नर से संबंधित पाए गए। इसके अलावा बड़ी संख्या में फिटनेस और परमिट उल्लंघन के भी प्रकरण सामने आए। इस कार्रवाई से लगभग 16 लाख रुपये का राजस्व अनुमानित है, जिसमें से 12 लाख रुपये से अधिक मौके पर ही वसूले गए। आरटीओ के मुताबिक, लंबे समय से कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बसों द्वारा अवैध रूप से लगेज परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाकर यह सख्त कार्रवाई की गई है। अधिकारी ने साफ कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल