पेट्रोल-डीजल पर घमासान: छोटी सी राहत देकर लोगों को भ्रमित करने के बजाय कुछ बड़ा करे गहलोत : शेखावत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है

पेट्रोल-डीजल पर घमासान: छोटी सी राहत देकर लोगों को भ्रमित करने के बजाय कुछ बड़ा करे गहलोत : शेखावत
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। शेखावत ने कहा कि राजस्थान ऐसा प्रदेश है, जिसमें देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल मिलता है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री भारत सरकार पर दोषारोपण करते हुए अपने कर्तव्य से मुक्त होना चाहते है। उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री की तरफ देख रही है। छोटी सी राहत देने देकर लोगों को भ्रमित करने के बजाय कुछ बड़ा करने पर विचार करना चाहिए।

क्रीड़ा भारती जोधपुर प्रांत के कार्यक्रम के बाद शेखावत ने कहा कि लंबे समय से विश्व स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही थी, जिसका भार जनता पर बढ़ रहा था। एक बार फिर मोदी सरकार ने बड़ी कटौती केंद्र के टैक्स में कर जनता को राहत प्रदान की है। करीब 9.50 रुपए पेट्रोल, 7 रुपए डीजल और गैस में 200 रुपए सब्सिडी का प्रावधान किया है। मुझे ऐसा बताया गया है कि राज्य सरकार ने भी सुबह 2.48 रुपए पेट्रोल और 1.07 रुपए डीजल पर कटौती करने की घोषणा की है। यह कहूंगा कि अभी भी राजस्थान के चारों तरफ जो प्रदेश है, उनमें यहां से सस्ती दर पर पेट्रोल-डीजल मिलता है। राजस्थान सरकार को एक बार फिर इस पर विचार करना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने खो नागोरियान अवैध पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की...
कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख
बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित'
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर, वेंटिलेटर पर रेफर प्रसूता को 10 मिनट तक नहीं मिला ऑक्सीजन सपोर्ट
स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन
राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार