मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट
कुछ हिस्सों में गर्मी अपेक्षाकृत अधिक रही
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन गर्मी से अधिक राहत नहीं मिली।
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन गर्मी से अधिक राहत नहीं मिली। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी अपेक्षाकृत अधिक रही। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं आंधी बारिश दर्ज की गई। बारिश से राज्य के अनेक हिस्सों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। जयपुर में दिन का तापमान 39.0 और रात का तापमान 25.0 डिग्री दर्ज हुआ।
अब बढ़ेगा तापमान
राज्य में एक बार फिर से हीटवेव चलने व ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43.45 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
कहां कितना दर्ज दिन का तापमान
अजमेर 39.3, टोंक 40.8, अलवर 39.0, जयपुर 39.0, पिलानी 38.7, सीकर 39.2, कोटा 40.4, चित्तौड़गढ़ 39.6, बाड़मेर 40.9, जैसलमेर 40.5, जोधपुर 40.3, फलौदी 41.6, बीकानेर 40.3, चूरु 40.3, गंगानगर 39.3, धौलपुर 41.6, नागौर 40.3 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया।

Comment List