महारानी गायत्री देवी के 103वीं जयंती पर पुष्पांजलि
लाइट कलर के कपड़े धारण किया करती थी
महारानी गायत्री देवी के 103वीं जयंती पर वैक्स म्यूजियम में पुष्पांजलि दी गई। इससे पूर्व महारानी के वैक्स के पुतले को नए वस्त्र भी पहनाए गए।
जयपुर। महारानी गायत्री देवी के 103वीं जयंती पर वैक्स म्यूजियम में पुष्पांजलि दी गई। इससे पूर्व महारानी के वैक्स के पुतले को नए वस्त्र भी पहनाए गए। गायत्री देवी सदैव ही चटकीले चमकीले रंगों से दूर बहुत ही लाइट कलर के कपड़े धारण किया करती थी। म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप ने बताया कि इसी बात का ध्यान रखा है। हमने हल्के पिंक रंग वाली साड़ी के लिए जॉरजेट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
इस पर विशेष तौर से सनफ्लावर फूल पैटर्न की छपाई करायी गयी है। इसके साथ ही बॉर्डर पर गोटा-पत्ती वर्क भी लगाया गया है। महारानी के इस साड़ी को बॉलीवुड के डिजाइनर बोध सिंह ने डिजाइन किया है। कुछ समय पहले उनके उत्तराधिकारी कुंवर देवराज सिंह गायत्री देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष तौर पर आए थे।

Comment List