सीएम ने सीएमओ में 78वें सेना दिवस पर होने वाली परेड की तैयारियों के संबंध में ली समीक्षा बैठक, कहा- जयपुर पहली बार बनेगा भव्य एवं ऐतिहासिक आर्मी डे परेड का साक्षी

डेढ़ लाख लोग प्रतिदिन देखेंगे मुख्य परेड और रिहर्सल

सीएम ने सीएमओ में 78वें सेना दिवस पर होने वाली परेड की तैयारियों के संबंध में ली समीक्षा बैठक, कहा- जयपुर पहली बार बनेगा भव्य एवं ऐतिहासिक आर्मी डे परेड का साक्षी

सीएम सीएमओ में 78वें सेना दिवस पर होने वाली परेड और अन्य आयोजनों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। भजनलाल शर्मा ने कहा कि आर्मी डे परेड का आयोजन न सिर्फ जयपुर, बल्कि समस्त राजस्थानवासियों के लिए जवानों की अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि जगतपुरा में महल रोड पर 15 जनवरी को होने जा रही इस परेड के आयोजन में प्रदेशवासी अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों ताकि वे सेना की वीरगाथा के बारे में और अधिक जान सके।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आर्मी डे परेड का आयोजन न सिर्फ जयपुर, बल्कि समस्त राजस्थानवासियों के लिए जवानों की अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि जगतपुरा में महल रोड पर 15 जनवरी को होने जा रही इस परेड के आयोजन में प्रदेशवासी अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों ताकि वे सेना की वीरगाथा के बारे में और अधिक जान सके। सीएम सोमवार को सीएमओ में 78वें सेना दिवस पर होने वाली परेड और अन्य आयोजनों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

डेढ़ लाख लोग प्रतिदिन देखेंगे मुख्य परेड और रिहर्सल
बैठक में सेना के अधिकारियों ने सेना दिवस पर होने वाले विभिन्न आयोजनों के बारे में बताया कि 15 जनवरी को मुख्य परेड का आयोजन होगा, जिसमें जबकि 9, 11 व 13 जनवरी को भी आमजन इसकी रिहर्सल देख सकेंगे। प्रत्येक दिन लगभग डेढ़ लाख लोग इस भव्य परेड के साक्षी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक दिन स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों, नारी शक्ति, पूर्व सैनिकों सहित आमजन को परेड दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

लड़ाकू विमान, टैंक एवं मिसाइलों का होगा प्रदर्शन
यह आयोजन भारतीय सेना और नागरिकों के बीच विश्वास, जुड़ाव और सम्मान के रिश्ते को और मजबूत करेगा। इस परेड में लड़ाकू  विमानों और हेलीकॉप्टर्स की फ्लाई-पास्ट टुकड़ियों का मार्च, मिसाइल व टैंकों, ड्रोन तकनीक और आधुनिक युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड में नेपाल आर्मी बैंड भी हिस्सा लेगा। 

शौर्य संध्या में होगा ऑपरेशन सिंदूर पर लाइट एण्ड साउंड शो
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्मी परेड के अवसर पर एसएमएस स्टेडियम में 15 जनवरी को शौर्य संध्या 2026 का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 10 जनवरी को इस आयोजन का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। आधुनिक तकनीक के साथ 1000 ड्रोन्स का शो भी होगा। उन्होंने कहा कि 8 से 12 जनवरी 2026 तक नो योर आर्मी प्रदर्शनी का आयोजन सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित राज्य सरकार एवं सेना के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More खेजड़ी बचाओ आंदोलन चौथे दिन भी जारी : दो संभागों में ही नहीं, राज्यभर में बंद हो खेजड़ीकी कटाई

78वें आर्मी डे परेड की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
 15 जनवरी को मुख्य परेड और 9, 11 व 13 जनवरी को रिहर्सल
 एसएमएस स्टेडियम में 15 जनवरी को शौर्य संध्या 2026, 10 जनवरी को पूर्वाभ्यास
 8 से 12 जनवरी तक नो योर आर्मी प्रदर्शनी

Read More प्रदेश महिला कांग्रेस ने 10 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, सूची जारी


 

Read More जयपुर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 1.18 करोड़ की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी