जयपुर योग महोत्सव-2024 : नगर निगम ग्रेटर ने योग महोत्सव 2024 के तहत बनाए दो विश्व कीर्तिमान

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

जयपुर योग महोत्सव-2024 : नगर निगम ग्रेटर ने योग महोत्सव 2024 के तहत बनाए दो विश्व कीर्तिमान
दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर सोमवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित इंद्रलोक सभागार में दो ऐतिहासिक विश्व कीर्तिमान बनाए गए।

जयपुर। दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर सोमवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित इंद्रलोक सभागार में दो ऐतिहासिक विश्व कीर्तिमान बनाए गए।

पहली बार हुए इस योग के अनूठे आयोजन में 1500 मिनट से अधिक योग साधकों ने एक ही छत के नीचे बिना रूके बिना थके अखंड योग किया जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा सराहा गया। टीम के प्रेजेंटर डॉ राजा मोकिन ने महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स व इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, भारतीय मिडिल-डिस्टेंस रनर गोपाल सैनी मौजूद रहे। 

करीब 51 योग संस्थाओं क्रीड़ा भारती, योगापीस संस्थान, पतंजलि, ब्रहमकुमारी, आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम, गायत्री परिवार सहित अन्य संस्थाओं की टीमों द्वारा मिलकर 16 जून को प्रातः 7 बजे प्रारंभ कर अगले दिन सुबह 8 बजे तक योग साधक, योग प्रशिक्षक और योगाचार्य सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न तरह की योग क्रियाऐं लगातार 25 घंटे 15 मिनट तक योग करते हुए विश्व कीर्तिमान बनाया। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने स्वयं मंच पर आकर योग साधकों के साथ योग किया तथा उनका उत्साह बढ़ाया। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि योग से बीमारियां हमारे शरीर से दूर रहती है।   

Read More राजस्थान में प्रसूताओं की मौतों पर भड़के अशोक गहलोत: केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग, 2 माह में 18 मौतों पर उठाए सवाल

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा की योग हमारी पुरातन परंपरा रही है। डॉ. सौम्या गुर्जर ने पहल करते हुए गुलाबी नगरी को योग नगरी के रूप में पहचान दी है।

Read More जयपुर में 'गोरधन के जूते' का शानदार मंचन, सामाजिक संदेश ने जीता दर्शकों का दिल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र