जंतर-मंतर बताएगा बारिश का हाल, प्राचीन वायु परीक्षण से होगा वर्षा का पूर्वानुमान

आषाढ़ी वायु धारणी पूर्णिमा पर ध्वज पूजन के बाद होगा शास्त्रनुरूप

जंतर-मंतर बताएगा बारिश का हाल, प्राचीन वायु परीक्षण से होगा वर्षा का पूर्वानुमान
जयपुर के विश्व धरोहर जंतर-मंतर में 29 जुलाई को आषाढ़ी वायु धारणी पूर्णिमा पर पारंपरिक वायु परीक्षण। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य वायु की दिशा, गति और प्राकृतिक संकेतों का अध्ययन कर वर्षा का पूर्वानुमान लगाएंगे। प्राचीन भारतीय खगोल व ज्योतिष विज्ञान पर आधारित इस परंपरा के परिणाम पर किसान और आमजन हर वर्ष विशेष नजर रखते हैं।

जयपुर। मानसून के बीच जयपुर में एक बार फिर सदियों पुरानी परंपरा के आधार पर वर्षा का पूर्वानुमान लगाया जाएगा। विश्व धरोहर जंतर-मंतर स्मारक में 29 जुलाई को आषाढ़ी वायु धारणी पूर्णिमा के अवसर पर विशेष ध्वज पूजन एवं शास्त्रनुरूप वृहद् सम्राट यंत पर वायु परीक्षण आयोजित किया जाएगा। अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि इस दौरान जयपुर के वरिष्ठ विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों की उपस्थिति में वायु की दिशा, गति और प्राकृतिक संकेतों का अध्ययन कर यह निर्णय किया जाएगा कि जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में इस वर्ष वर्षा कैसी रहने की संभावना है।

विशेष बात यह है कि यह परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्राचीन भारतीय खगोल और ज्योतिष विज्ञान पर आधारित प्राकृतिक संकेतों के अध्ययन की एक अनूठी विधि मानी जाती है। वायु परीक्षण के बाद विद्वानों की ओर से वर्षा की स्थिति को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी, जिस पर हर वर्ष आमजन के साथ कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग भी विशेष नजर रखते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
भाजपा सांसद तरूण चुघ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में नीट मुद्दे पर...
भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार
कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी
नीट विवाद पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- विपक्ष बहस से डर रहा, सदन में आए और सवाल पूछे
ओबीसी सर्वे की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ी, अब तक 75% कार्य पूरा
अंगदान संकल्प अभियान में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, 1.08 लाख से अधिक लोगों ने लिया संकल्प
फिल्म प्रमोशन : राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने जयपुर में जमाया 'भाई तेरा स्टार है' का रंग