जेडीए ने अवैध निर्माण किए ध्वस्त, 200 से अधिक अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा

जेडीए ने अवैध निर्माण किए ध्वस्त, 200 से अधिक अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा
शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते में मंगलवार को वंदे मातरम् सर्किल से न्यू सांगानेर रोड की ओर जाने वाली 100 फीट रोड पर आ रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते में मंगलवार को वंदे मातरम् सर्किल से न्यू सांगानेर रोड की ओर जाने वाली 100 फीट रोड पर आ रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 100 फीट रोड में बाधक निर्माण को तोड़ने की मंगलवार को शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि 3 दिन चलने वाले इस अभियान में 200 से अधिक अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा। वहीं कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने जेडीए पर मिली भगत का आरोप लगाया।

स्थनीय निवासी शंकर लाल शर्मा ने बताया कि जेडीए के अधिकारी मिली भगत कर कार्रवाई कर रहे हैं और एक स्कूल पर अतिक्रमण होने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं की है इस पर मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण होने की स्थिति में बुधवार को यह निर्माण तोड़ दिया जाएगा। इस रोड पर करीब दो दर्जन ऐसे निर्माण है जिन पर हाईकोर्ट ने स्टे कर रखा है। इन निर्माणों को अभी कार्रवाई से बाहर रखा जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ? राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ?
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिलने के बाद मंगलवार को रोहतक की सुनारिया...
पीएचईडी : चार साल पुराने एईएन के हस्ताक्षर से जारी हो रहे पानी के बिल, जयपुर में जलदाय विभाग की बिलिंग व्यवस्था कटघरे में
Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल