दो अवैध कॉलोनियों को जेडीए ने किया ध्वस्त

वीर रिसॉर्ट के सामने करीब 8 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बसाई जा रही

दो अवैध कॉलोनियों को जेडीए ने किया ध्वस्त

जोन 14 में ग्राम फतेहपुरा से संस्कृत कॉलेज जाने वाली रोड पर करीब 10 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर भैरव सिटी नाम से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 14 में अठारह बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। उप महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जोन 14 में ग्राम फतेहपुरा से संस्कृत कॉलेज जाने वाली रोड पर करीब 10 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर भैरव सिटी नाम से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त किया।

ग्राम सिमलिया से तितरिया जाने वाली रोड पर वीर रिसॉर्ट के सामने करीब 8 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माणों को भी ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया। ग्राम ग्वार ब्राह्मणान में जेडीए की आवासीय योजना विप्र विहार के भूखण्डों के ब्लॉक, पार्क सुविधा क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माणों को भी ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह