जेडीए ने दो अवैध व्यावसायिक गोदामों को किया सील

जेडीए ने दो अवैध व्यावसायिक गोदामों को किया सील

जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 8 में अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण कराने पर दो गोदामों को सील कर दिया।

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 8 में अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण कराने पर दो गोदामों को सील कर दिया। उप महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जोन 8 में स्थित कुशल नगर सांगानेर के आवासीय भूखण्ड संख्या 118 में जेडीए की बिना अनुमति के अवैध टीन शेडनुमा निर्माण कर पार्सल की व्यावसायिक गतिविधियां करने पर निर्माणकर्ता को धारा 32 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने एवं व्यावसायिक गतिविधियां बन्द करने के लिए पाबंद किया था, लेकिन निर्माणकर्ता ने ना तो अवैध निर्माण हटाया और ना ही व्यावसायिक गतिविधि बंद की।

उन्होंने बताया कि सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा 34 क का नोटिस जारी कर अवैध व्यावसायिक गोदाम को सील किया। इसी प्रकार कुशल नगर सांगानेर में आवासीय भूखण्ड संख्या 121 में भी जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के व्यावसायिक प्रयोजनार्थ किए निर्माण को सील किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
सचिन पायलट ने पीसीसी में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे अमेरिकी दबाव में हुआ...
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा
दोस्त ने 300 रुपए के लिए की दोस्त की हत्या, साथ बैठकर पी थी शराब
बाप पार्टी के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल, कार्यकर्ताओं ने पीसीसी में ग्रहण की सदयस्ता