जलभराव से मिलेगी राहत, बनाई जाएगी इंटीग्रेटेड योजना : जेडीए 

लोगों को घंटों जाम में फसा रहना पड़ता है

 जलभराव से मिलेगी राहत, बनाई जाएगी इंटीग्रेटेड योजना : जेडीए 
आमजन को बारिश के दौरान बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है और यातायात जाम की स्थिति होने पर लोगों को घंटों जाम में फसा रहना पड़ता है। 

जयपुर। विकास प्राधिकरण आयुक्त मंजू राजपाल ने बताया कि 200 फीट अजमेर रोड से 14 नम्बर सीकर रोड तक सर्विस रोड पर एवं पुलियाओं के नीचे पानी भराव की समस्या का निराकरण करने के लिए जेडीए एवं एनएचएआई इन्टीग्रेटेड योजना बनाएंगे। इसके लिए जेडीए एवं एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संयुक्त निरीक्षण कर सात दिन में ऐसे स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही इसके समाधान के लिए इंटीग्रेटेड योजना बनाएं। जेडीए के मंथन सभागार में अजमेर रोड की सड़कों पर जल भराव से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एनएचएआई के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेडीए आयुक्त मंजू ने कहा कि 200 फीट अजमेर रोड से 14 नम्बर सीकर रोड तक सर्विस रोड पर एवं पुलियाओं के नीचे पानी भराव की समस्या रहती है। इससे आमजन को बारिश के दौरान बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है और यातायात जाम की स्थिति होने पर लोगों को घंटों जाम में फसा रहना पड़ता है। 

यू-टर्न पर खड्डों की मरम्मत के लिए सीमेन्ट कॉन्क्रीट रोड का कार्य 
जेडीए आयुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य सड़क के साथ ही सर्विस रोड़ों के क्षतिग्रस्त होने से आमजन को होने वाली परेशानी का निराकरण करने के लिए सड़कों का उचित रूप से संधारण किया जाए। बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि भारी वाहनों के तेज घुमाव यू-टर्न स्थानों पर उत्पन्न खड्डों की मरम्मत के लिए सीमेन्ट कॉन्क्रीट रोड का कार्य किया जा रहा है और लगातार इन स्थानों पर रिपेयर कार्य किया जाता है। महापुरा की तरफ  कार्य पूर्ण कर दिया है और डीपीएस स्कूल कट पर कार्य 15 सितम्बर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक में आगरा रोड पर एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन क्लोवर लीफ  के लिए जेडीए द्वारा उपलब्ध करवाई भूमि में अवस्थित स्ट्रक्चरर्स को हटाने के लिए कहा गया। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों पर टूटा संकट, कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों पर टूटा संकट, कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग
अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में राजपुरा के सराय बंजारा के पास अचानक भीषण...
मुख्यमंत्री की दीपावली, गोवर्धन, धनतेरस और भाईदूज पर शुभकामनाएं, कहा- प्रदेश में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत करें
आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदी महिला, मगरमच्छ ने किया हमला और फिर ऐसे बची जान
अलवर गुड्स शेड से बाजरा लदान की शुरुआत, रेलवे को मिलेंगे 1.63 करोड़ रुपए
धनतेरस पर मिली खुशखबरी : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 
दिवाली से पहले शराबियों को झटका! Old Monk पर लगा ब्रेक, जानें वजह
रंगों की भाषा में बयां किया दीपावली का उल्लास, महिलाओं ने रंगोली में उकेरी कला की अनूठी छटा