यीशु का अवतरण दिवस आज : उल्लास और आस्था का दिखेगा संगम, बाजारों, शॉपिंग मॉल में क्रिसमस की दिखी रौनक

उपहारों की जमकर की खरीददारी 

यीशु का अवतरण दिवस आज : उल्लास और आस्था का दिखेगा संगम, बाजारों, शॉपिंग मॉल में क्रिसमस की दिखी रौनक

क्रिसमस को लेकर इसाई समाज में बुधवार को उत्साह चरम पर दिखा। शहर के चर्च और कॉलोनियों को आकर्षक रोशनी, क्रिसमस ट्री, सितारों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। बाजारों और शॉपिंग मॉल में भी क्रिसमस की रौनक दिखाई दी।

जयपुर। यीशु मसीह का अवतरण दिवस क्रिसमस पर्व गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा। क्रिसमस को लेकर इसाई समाज में बुधवार को उत्साह चरम पर दिखा। शहर के चर्च और कॉलोनियों को आकर्षक रोशनी, क्रिसमस ट्री, सितारों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। बाजारों और शॉपिंग मॉल में भी क्रिसमस की रौनक दिखाई दी। लोगों ने केक, सजावटी सामग्री और उपहारों की जमकर खरीदारी की। बुधवार को रात्रि को शहर के कई चर्च में मिडनाइट प्रेयर और वॉच नाइट सर्विस का आयोजन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में इसाई समाजबंधुओं ने सहभागिता की। इसके बाद मध्यरात्रि को प्रभु यीशु मसीह के जन्म का पावन संदेश दिया गया। मिडनाइट प्रेयर के दौरान चर्च में प्रार्थना, बाइबिल पाठ, कैरल सिंगिंग और भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियां हुईं। संदेश में प्रेम, करुणा, क्षमा और मानव सेवा को जीवन का मूल मंत्र बताया। प्रभु यीशु के जन्म की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कैंडल लाइट सर्विस के माध्यम से शांति और प्रकाश का संदेश दिया गया।

क्रिसमस पर्व को लेकर जयपुर की सभी चचोंर् में विशेष प्रार्थना और धार्मिक आयोजन किए गए। मिडनाइट प्रेयर के बाद चर्च परिसरों में आपसी शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ और केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव मनाया गया। गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर शहर के सभी चर्च में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होंगी। पास्टरों की अगुवाई में सामूहिक प्रार्थनाएं, पवित्र बाइबिल के संदेश, प्रवचन और भजन-कीर्तन होंगे। बच्चों द्वारा नाटिकाए, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनके माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन, त्याग और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। चर्च परिसरों में कैंडल लाइट सर्विस, सामूहिक गायन और सामुदायिक मेल-मिलाप के कार्यक्रम भी होंगे।

इनकी बढ़ी मांग 
क्रिसमस ट्री, सांता कैप, क्रिसमस बेबी डॉल, बेल, बॉल, चरनी, सांता क्लॉज ड्रेस, क्रिसमस कार्ड और अन्य सजावटी सामानों की बिक्री जोरों पर हैं। लोगों ने प्रभु यीशू का जन्म उत्साह से मनाने के लिए बाजार में खरीददारी भी की है। नए-नए कपड़े और ग्रिफ्ट देने की घरों में योजनाएं बननी लगी हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्लीवासियों को मिला क्रिसमस का सबसे बड़ा तोहफा, 50 दिनों के बाद ली स्वच्छ हवा में सांस, एक्यूआई 220 पर पहुंचा दिल्लीवासियों को मिला क्रिसमस का सबसे बड़ा तोहफा, 50 दिनों के बाद ली स्वच्छ हवा में सांस, एक्यूआई 220 पर पहुंचा
राष्ट्रीय राजधानी में क्रिसमस की सुबह 50 दिनों में सबसे कम प्रदूषण दर्ज किया गया। तेज हवाओं के चलते एक्यूआई...
Weather Update : सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, खेतों में जमी ओस ; सीकर और नागौर जिले में कोल्ड-वेव की चेतावनी जारी
9वीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी : परिजनों के डांटने पर उठाया आत्महत्या का कदम, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर भड़कीं मायावती, बोलीं-हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हिंसा गंभीर चिंता का विषय
कांग्रेस का हल्ला-बोल, नई परिभाषा में अरावली का संरक्षण संभव नहीं
जान्हवी कपूर बनीं ‘न्यू बैलेंस’ की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर, ग्लोबल फैशन और फिटनेस में भारत की मजबूत मौजूदगी
सुशासन दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, सुशासन को बताया सतत प्रक्रिया