जोधपुर उपद्रव: अब तक 141 जने गिरफ्तार 12 मुकदमे दर्ज

महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर ने बताया कि जोधपुर में स्थिति नियंत्रण में है।

जोधपुर उपद्रव: अब तक 141 जने गिरफ्तार 12 मुकदमे दर्ज

अब तक पुलिस द्वारा 4 एफआईआर व आमजन द्वारा 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं

जयपुर/जोधपुर। जोधपुर उपद्रव मामले में पुलिस अब तक 141 जनों को गिरफ्तार कर चुकी है और कुल 12 मामले दर्ज किए है। महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर ने बताया कि जोधपुर में स्थिति नियंत्रण में है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है।


पुलिस ने अब तक कुल 141 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 133 को धारा 151 में एवं 8 को अन्य मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है। अब तक पुलिस द्वारा 4 एफआईआर व आमजन द्वारा 8  एफआईआर दर्ज की गई हैं । उपद्रव में 9 पुलिसकर्मी  चोटिल हुए, सभी सुरक्षित हैं। 3 व्यक्ति  अस्पताल में भर्ती हैं और तीनों खतरे से बाहर है । पुलिस मुख्यालय द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर विश्वास न करने और अफवाहों के बारे में  तत्काल स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सूचित करने की अपील की गई है ।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि...
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश