आपातकाल की बरसी पर बोले जोशी, इस दिन लोकतंत्र को रौंदा गया
लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वालों को अपना इतिहास देखना चाहिए
उन्होंने कहा कि लाल नेहरू , इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के समय संविधान को कितनी बार बदला गया, भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर काम किया है।
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि देश के लिए आपातकाल एक काला अध्याय है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन लोकतंत्र को रौंदा गया था। जनसंघ से लेकर भाजपा ने देशहित में आंदोलन किए, नीतियां बनाई, कांग्रेस ने विरोधियों को दबाने के लिए आपातकाल लगाया। लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वालों को अपना इतिहास देखना चाहिए।
जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के समय संविधान को कितनी बार बदला गया, भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर काम किया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 12:58:04
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...

Comment List