जस्टिस श्रीवास्तव कार्यवाहक सीजे नियुक्त, 7 मार्च से सीजे पद से जुड़ा कामकाज देखेंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं

जस्टिस श्रीवास्तव कार्यवाहक सीजे नियुक्त, 7 मार्च से सीजे पद से जुड़ा कामकाज देखेंगे
राजस्थान हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी की 6 मार्च को होने वाली सेवानिवृत्ति को देखते हुए हाइकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

जयपुर। राजस्थान हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी की 6 मार्च को होने वाली सेवानिवृत्ति को देखते हुए हाइकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस श्रीवास्तव 7 मार्च से सीजे पद से जुड़ा कामकाज देखेंगे। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जस्टिस श्रीवास्तव का जन्म 6 मार्च 1964 को बिलासपुर में हुआ था। वहीं वर्ष 1987 में एमपी बार कौंसिल से पंजीकृत होने के बाद इन्होंने वकालत शुरू की थी। वर्ष 2005 में इन्हें डेजिग्नेटेड सीनियर एडवोकेट बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 2009 में ये छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट के जज बने थे। इसके बाद गत 18 अक्टूबर को इनका तबादला राजस्थान हाइकोर्ट में किया गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद