ठाकुर के कुंआ बयान पर प्रताप खाचरियावास का हरीश चौधरी पर तंज, सबके लिए जीने वाले को गलत बताने की कोशिश

उसको गलत बताना चाह रहे हैं

ठाकुर के कुंआ बयान पर प्रताप खाचरियावास का हरीश चौधरी पर तंज, सबके लिए जीने वाले को गलत बताने की कोशिश
खाचारियास ने कहा है कि कांग्रेस हो या भाजपा, हमें एक बात समझनी पड़ेगी कि देश को जाति और धर्म के नाम पर नहीं बांटा जा सकता है।

जयपुर। बायतु विधायक हरीश चौधरी के विधानसभा में ठाकुर का कुंआ वाले बयान पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तंज कसते हुए कहा है कि जो सबके लिए जीता हो, उसे गलत बताया जा रहा है। खाचारियास ने कहा है कि ठाकुर का कुंआ गांव की जमीन से जुड़कर गरीब, दलित, शोषित, पीड़ित और सभी लोगों की प्यास बुझाता हैं। गांव के चौराहे पर देश के स्वाभिमान, धर्म और सच्चाई के लिए ठाकुर के कुएं ने काम किया है। ऐसे में आप उसको गलत बताना चाह रहे हैं, जो सबके लिए जीता है।

खाचारियास ने कहा है कि कांग्रेस हो या भाजपा, हमें एक बात समझनी पड़ेगी कि देश को जाति और धर्म के नाम पर नहीं बांटा जा सकता है। ठाकुर के कुंए को ब्राह्मण, बनिया, जाट, राजपूत, दलित सभी मानते है। ठाकुर के कुंए पर पहला हक गांव का है। अगड़े पिछड़े में भेद नहीं करने वाला ठाकुर का कुंआ है। सबसे हाथ जोड़कर विनती करूंगा कि राजपूताना की इस धरती पर बलिदान और शौर्य का इतिहास लिखा गया है। यहां झगड़ा महाराणा प्रताप और महाराणा सूरजमल का नहीं है। यह झगड़ा इस बात का हो गया कि हम अपनी राजनीति को चमकाने के लिए छोटी बात विधानसभा में बोलते हैं तो यह देश के साथ धोखा है। देश के साथ ऐसा धोखा करने का अधिकार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं के पास नहीं है। जातिगत मर्यादा हमें रखनी पड़ेगी। राजनीति चमकाने के लिए जो लोग गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि ये राजस्थान की भाषा नही है। ये भाषा से अलग निकलकर प्रेम प्यार बनाकर रखना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित
युवा कलाकार सारा हर्ष की पहली एकल प्रदर्शनी ‘चित्रहार: आत्म की ओर एक यात्रा’ जेकेके की सुरेखा आर्ट गैलरी में...
खत्म हो रहा दिल्ली में भूगर्भ जल
कलक्टर की रोक के बावजूद खोदी सड़क : लगा लंबा जाम, एंबुलेंस और आम वाहन चालक भी फंसे
चार शुभ योगों के दुर्लभ संयोग में रखेंगे निर्जला एकादशी व्रत : मंदिरों में रहेगी दान-पुण्य की धूम, सजेगी विशेष झांकी
आज का भविष्यफल     
हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार
एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल