लक्ष्मी-गणेश सिक्कों और छोटे ग्राम नोटों से गुलजार सर्राफा बाजार, पहली बार लिफाफे सहित लॉन्च

पिछले साल चांदी का भाव 1,72,000 रुपये प्रति किलो था

लक्ष्मी-गणेश सिक्कों और छोटे ग्राम नोटों से गुलजार सर्राफा बाजार, पहली बार लिफाफे सहित लॉन्च
दिवाली के अवसर पर सर्राफा बाजार में चांदी के नए नोट और सिक्कों ने खासी हलचल मचा दी है। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहली बार एक, दो और पांच ग्राम के चांदी के नोट लिफाफे सहित लॉन्च किए।

जयपुर। दिवाली के अवसर पर सर्राफा बाजार में चांदी के नए नोट और सिक्कों ने खासी हलचल मचा दी है। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहली बार एक, दो और पांच ग्राम के चांदी के नोट लिफाफे सहित लॉन्च किए हैं। साथ ही पांच, दस, बीस, पचास, सौ ग्राम के नोट तथा पचास ग्राम, ढाई सौ ग्राम और एक किलो के गोल सिक्के भी लक्ष्मी-गणेश के आकर्षक चित्रों के साथ बाजार में उतारे गए हैं।

कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल और महामंत्री मातादीन सोनी ने बताया कि नई डिजाइन वाले ये नोट और सिक्के नवरात्र से ही लॉन्च किए गए हैं। जयपुर संभाग के अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों से भी इनकी मांग लगातार आ रही है। पिछले साल चांदी का भाव 1,72,000 रुपये प्रति किलो था, जबकि इस बार यह दो लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने पहली बार छोटे ग्राम के नोट लिफाफे सहित जारी किए हैं, ताकि आम खरीदार भी आसानी से इन्हें खरीद सकें।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश अंकित नए सिक्कों से पूजा करने की मान्यता है। बाजार में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। भावों की अनिश्चितता के बावजूद कारोबारियों की ओर से पूछ-परख लगातार बढ़ रही है। कमेटी का दावा है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री अधिक होगी।

जयपुर सहित प्रदेश के सभी सर्राफा व्यापारियों के यहां एसटीसी (STC) मार्का उपलब्ध है। कमेटी ने अपना लोगो पेटेंट भी करवा रखा है, जिससे ग्राहकों को असली और प्रमाणित उत्पाद मिलने की गारंटी रहती है। फेस्टिव सीजन के मद्देनजर ये नए चांदी के नोट और सिक्के न सिर्फ पूजा-पाठ के लिए बल्कि उपहार और निवेश के रूप में भी आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

Read More राजस्थान में 34 माह में ग्रामीण विकास को मिली गति, सिंचाई से लेकर पशुपालन तक बढ़ा निवेश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सितारों की जगमगाहट और आरजीबी लाइट्स से सजेगा चांदपोल बाजार, दीपावली पर पारंपरिक रोशनी के साथ दिखेगा आधुनिक विद्युत सजावट का अनूठा संगम सितारों की जगमगाहट और आरजीबी लाइट्स से सजेगा चांदपोल बाजार, दीपावली पर पारंपरिक रोशनी के साथ दिखेगा आधुनिक विद्युत सजावट का अनूठा संगम
दीपावली पर ऐतिहासिक चांदपोल बाजार को सितारों जैसी जगमगाहट और रंग-बिरंगी आरजीबी लाइट्स से सजाया जाएगा। दीपावली समिति और व्यापार...
खड़गे के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, बोले- प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता का प्रतीक
जयपुर में हुंडई की इंटेलिजेंट SUV 'Bayon' का भव्य लॉन्च, बिना इंटरनेट के भी काम करेगा जेनेरेटिव AI असिस्टेंस
गरीबों और वंचितों के अधिकार छीनने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों से अखिलेश को इतना प्रेम क्यों: योगी
जॉर्जिया की लिया गुगुशविली बनीं मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026, अमेरिका की ल्यूडमिला ने जीता मिसेज का ताज
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,753 पर बंद
नौकरी का झांसा देकर युवती से मंगवाई निजी तस्वीरें, फिर ब्लैकमेलिंग; आरोपी गिरफ्तार