वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, 60 दिन में दर्ज कराएं आपत्ति

राज्य सरकार ने अन्य आवश्यक कार्यवाही करने की अनुमति भी प्रदान की

वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, 60 दिन में दर्ज कराएं आपत्ति
जल संसाधन विभाग के अनुसार यह अधिग्रहण कार्य भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 11 एवं 12 के अंतर्गत किया जा रहा है।

जयपुर। राज्य सरकार ने सार्वजनिक प्रयोजनार्थ परवन वृहद सिंचाई परियोजना की दांयी मुख्य नहर की आरडी 0 से 32 किमी तक के निर्माण कार्य के लिए बारा जिले की छीपाबडोद एवं अटरू तहसीलों के ग्रामों में शेष रही भूमि और छूटे हुए खसरों को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार यह अधिग्रहण कार्य भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 11 एवं 12 के अंतर्गत किया जा रहा है। संबंधित अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन हितधारकों की भूमि प्रस्तावित अधिग्रहण क्षेत्र में आती है, वे अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशन के 60 दिन के भीतर अपनी आपत्ति भूमि अवाप्ति अधिकारी, जल संसाधन वृत, बारा को लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों को अपने कर्मचारियों और श्रमिकों सहित चिन्हित क्षेत्र में प्रवेश कर सर्वेक्षण एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही करने की अनुमति भी प्रदान की है। यह कदम परवन वृहद सिंचाई परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन और क्षेत्रीय विकास को दृष्टिगत रखते हुए उठाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन