नए कोर्ट के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं बनाने से थे खफा : वकीलों ने किया रास्ता जाम, एक्सईएन को पीटा

सड़क पार करते समय दुर्घटना का शिकार होते बचे वरिष्ठ वकील

नए कोर्ट के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं बनाने से थे खफा : वकीलों ने किया रास्ता जाम, एक्सईएन को पीटा
जयपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने पक्षकार के साथ रास्ता पार कर रहे वकील को टक्कर मारने का प्रयास किया, इसे लेकर वकील भड़क गए और जयपुर रोड पर प्रदर्शन करते अदालत भवन के सामने रास्ता जाम कर दिया। इसी बीच पुलिस अधिकारियों के साथ स्पीड ब्रेकर बनाने की समस्या का समाधान करने आए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विपिन जिंदल ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया तो वकील आपा खो बैठे।

अजमेर। जिला अदालत के पुराने भवन से नए भवन में जाते समय जयपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने पक्षकार के साथ रास्ता पार कर रहे वकील को टक्कर मारने का प्रयास किया, इसे लेकर वकील भड़क गए और जयपुर रोड पर प्रदर्शन करते अदालत भवन के सामने रास्ता जाम कर दिया। इसी बीच पुलिस अधिकारियों के साथ स्पीड ब्रेकर बनाने की समस्या का समाधान करने आए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विपिन जिंदल ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया तो वकील आपा खो बैठे। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा और रास्ता जाम रहा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दो घंटे में स्पीड बे्रकर बनाने का आश्वासन दिया, तब जाकर वकीलों ने रास्ता खोला। वकीलों का कहा कि नए भवन में काम शुरू होने के समय ही दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की जा रही थी।

जिला बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र ओझा और सचिव रुपेन्द्र परिहार के अनुसार उन्होंने स्पीड ब्रेकर बनवाने को पहली प्राथमिकता में रखते हुए जिला प्रशासन को पत्र भेजा था। अदालत प्रशासन ने भी स्पीड ब्रेकर बनने के संबंध में अलग से कार्यवाही की थी। इसी बीच पुलिस अधिकारियों के साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन विपिन जिंदल भी पहुंच गए। उन्होंने अमावस्या का हवाला देते आज काम नहीं होने की बात कही। इसी बीच एक्सईएन जिंदल ने वकीलों के लिए कुछ कह दिया। जिसे सुन कुछ वकील भड़क गए। उन्होंने गाली गलौज करते जिंदल से मारपीट की। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने जिंदल को दौड़ाकर पुलिस के वाहन में बैठाकर रवाना कर दिया। 

देर रात विवाद खत्म  
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जिंदल से मारपीट को लेकर कर्मचारियों व वकीलों के बीच हुआ विवाद समझाइश के बाद देर रात खत्म हो गया है। वकीलों ने भी जिंदल के साथ हुई वारदात के लिए खेद व्यक्त किया है। जिंदल के साथ हुई घटना के बाद पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने विधिक कार्रवाई का दवाब बनाया था। इस सूचना पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र ओझा भी कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चली वार्ता के बाद समझौता हो गया। वकीलों से माफी मंगवाने की कर्मचारियों की जिद पर बार अध्यक्ष ने घटना पर खेद व्यक्त किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन