जयपर में दूसरे दिन भी दिखा लेपर्ड, अब शास्त्री नगर के सीकर हाउस में दी दस्तक, घरों की छतों से कूदता हुआ एक ओर से दूसरी ओर भागा लेपर्ड 

तड़के 6 बजे यहां घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मूवमेंट 

जयपर में दूसरे दिन भी दिखा लेपर्ड, अब शास्त्री नगर के सीकर हाउस में दी दस्तक, घरों की छतों से कूदता हुआ एक ओर से दूसरी ओर भागा लेपर्ड 

शहर में लेपर्ड के लगातार मूवमेंट से वन विभाग और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। पानीपेच के बाद अब गुरुवार सुबह शास्त्री नगर के सीकर हाउस इलाके में लेपर्ड दिखाई दिया। इसकी मौजूदगी कई घरों के सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई है।

जयपुर। जयपुर में लगातार लेपर्ड के मूवमेंट ने वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। पानीपेच के बाद दूसरे दिन गुरुवार को शास्त्री नगर के सीकर हाउस के आसपास के एरिया में लेपर्ड की मूवमेंट दिखाई दी है। यहां के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में इनकी उपस्थिति कैद हुई है। स्थानीय निवासी जितेन्द्र सैनी ने बताया कि घर की टीनशेड पर किसी के कूदने की आवाज के बाद जब सीसीटीवी कैमरे देखा तो लेपर्ड की मौजूदगी का पता चला। 

इसके बाद आसपास के लोगों को सर्तक किया। यहां से लेपर्ड की मूवमेंट 6.15 बजे प्लाटनम्बर 73,सीकर हाउस दिखी। उसके बाद कल्याण कॉलोनी और फिर सीकर हाउस पुलिस चौकी सी ब्लॉक की ओर मूवमेंट हुआ। लेपर्ड की मूवमेंट के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। 

सूचना के बाद पुलिस करीब 6.30 बजे मौके पर पहुंची। उन्होंने भी काफी देर तक लेपर्ड को सर्च किया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद करीब 7 बजे वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेंजर अजित मीणा ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया है। 

सीसीटीवी वीडियो में लेपर्ड की मूवमेंट यहां देखी गई है। इसके अलावा अभी इसकी डायरेक्टर साइटिंग इस एरिया में नहीं हो सकी है। वन विभाग की टीम अभी भी मौके पर है, और लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के अनुसार 6.30 बजे के बाद लेपर्ड की मूवमेंट दिखाई नहीं दी है। 

Read More संशोधित PKC-ERCP के तहत गलवा से बीसलपुर तक होगी 516.227 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 21 गांव होंगे प्रभावित 

वहीं, दूसरी ओर आशंका जताई जा रही है कि बुधवार को पानीपेच में जो लेपर्ड दिखाई दिया था। कहीं ये वो लेपर्ड तो नहीं है। क्योंकि पानीपेच से शास्त्री नगर स्थित सीकर हाउस की दूरी डेढ़ से दो किमी है। वहीं यहां से नाहरगढ़ अभयारण्य की दूरी करीब करीब तीन से साढ़े किमी है। 

Read More राजस्थान विधानसभा : जेजेएम योजनाओं पर मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कोर्ट केस से रुके 62 कार्य 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान