नन्हे रुद्र को मिला नया जीवन : समय पर जांच, त्वरित रेफरल और बेहतर समन्वय बना जीवनरक्षक

ऑपरेशन के पश्चात रुद्र अब पूर्णतया स्वस्थ है 

नन्हे रुद्र को मिला नया जीवन : समय पर जांच, त्वरित रेफरल और बेहतर समन्वय बना जीवनरक्षक

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत 4 वर्षीय रुद्र में गंभीर जन्मजात हृदय रोग (CHD) की समय पर पहचान हुई। शहरी टीम ने उसे तुरंत अहमदाबाद के श्रीसत्य साईं हृदय अस्पताल रेफर किया, जहां 2 दिसंबर 2025 को सफल ऑपरेशन हुआ। अब रुद्र पूरी तरह स्वस्थ है। यह RBSK की प्रभावशीलता और समय पर उपचार की सफलता को दर्शाता है।

जयपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं जीवनरक्षक सफलता कहानी सामने आई है। RBSK के तहत शहरी क्षेत्र में की गई नियमित स्क्रीनिंग के दौरान 4 वर्षीय रुद्र, निवासी संजय बाजार, घाट गेट, जयपुर में गंभीर CHD (जन्मजात हृदय रोग) की पहचान की गई। बच्चे की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शहरी RBSK टीम के चिकित्सक डॉ. कैलाश गर्ग एवं डॉ. आशीष गढ़वाल द्वारा बिना किसी विलंब के उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया।

समन्वित एवं त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप रुद्र को श्रीसत्य साईं हृदय अस्पताल, अहमदाबाद भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिनांक 02 दिसंबर 2025 को उसका सफल हृदय ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के पश्चात रुद्र अब पूर्णतया स्वस्थ है एवं सामान्य जीवन की ओर अग्रसर है। रुद्र के परिजनों ने बताया कि समय पर जांच, त्वरित रेफरल और बेहतर चिकित्सकीय समन्वय के कारण उनके बच्चे को नया जीवन मिल पाया।

यह सफलता कहानी स्वास्थ्य विभाग की सजगता, संवेदनशीलता एवं RBSK योजना की प्रभावशीलता का सशक्त प्रमाण है, जो यह सिद्ध करती है कि सही समय पर की गई पहचान और त्वरित उपचार से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब