जेकेके में लोकमाता अहिल्या बाई नाटक का मंचन, विभिन्न पहलुओं को दर्शाने का किया गया प्रयास

नाटक की कहानी उमेश चौरसिया ने लिखी

जेकेके में लोकमाता अहिल्या बाई नाटक का मंचन, विभिन्न पहलुओं को दर्शाने का किया गया प्रयास
जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोकमाता अहिल्या बाई नाटक का मंचन किया गया

जयपुर। जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोकमाता अहिल्या बाई नाटक का मंचन किया गया। स्वाति अरु-अजयकरण के निर्देशन में हुए नाटक की कहानी उमेश चौरसिया ने लिखी है, जिसकी मंच परिकल्पना शिव प्रसाद तूमू ने की। नाटक में कलाकारों ने प्रदर्शित किया कि कैसे अहिल्या बाई होलकर ने कम उम्र में पति, ससुर और पुत्र को खोने के बाद भी अपने साहस और धैर्य से जीवन और शासन की बागडोर को संभाले रखा। उनकी प्रत्येक चुनौती का सामना करने की ताकत और न्यायप्रियता ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। 

निर्देशक स्वाति अरु-अजयकरण ने बताया कि इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से लोकमाता अहिल्या बाई के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने का प्रयास किया गया, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। कलाकारों ने यह दर्शाया कि अहिल्या बाई ने किस प्रकार सुख सुविधाओं का त्याग कर अपना जीवन आमजन के प्रति समर्पित कर दिया। 

Tags:    jkk

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें