राइजिंग राजस्थान समिट : निवेश के लिए बंगाल जाएंगे मदन दिलावर

अवसरों की जानकारी दी

राइजिंग राजस्थान समिट : निवेश के लिए बंगाल जाएंगे मदन दिलावर

मुंबई के व्यापारियों ने प्रदेश में रुचि दर्शाते हुए जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान प्री एजुकेशन सम्मिट 2024 में 111 करोड़ रुपए के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए है।

जयपुर। राइजिंग राजस्थान सम्मिट की सफलता के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्य कर रहा है। दिलावर राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत शिक्षा विभाग में व्यावसायिक कंपनियों की ओर से सीएसआर के तहत निवेश को लेकर लगातार संपर्क और प्रत्यक्ष बैठकें कर भामाशाहों को प्रेरित कर रहे हैं। दिलावर के नेतृत्व में गत माह शिक्षा विभाग के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई शहर का दौरा किया और अप्रवासी राजस्थानियों और उद्योगपतियों के समूहों के साथ अलग अलग बैठकें कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी दी। 

मुंबई के व्यापारियों ने प्रदेश में रुचि दर्शाते हुए जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान प्री एजुकेशन सम्मिट 2024 में 111 करोड़ रुपए के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए है। आगामी 19 से 21 तक शिक्षा विभाग का प्रतिनिधिमंडल दिलावर के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता के दौरे पर जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शासन सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अविचल चतुर्वेदी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, विशिष्ठ सहायक जयनारायण मीणा, निजी सचिव अशोक शर्मा, विशेषाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता,जगदीश विजयवर्गीय शामिल होंगे। 

Tags: dilawar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी विपक्षी नेता अचकज़ई का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान के साथ बातचीत का किया आह्वान, बोले-पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंध राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं की जड़ आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी विपक्षी नेता अचकज़ई का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान के साथ बातचीत का किया आह्वान, बोले-पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंध राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं की जड़
पाकिस्तान के विपक्षी नेता महमूद खान अचकज़ई ने सरकार से अफगानिस्तान के साथ तत्काल वार्ता बहाल करने का आग्रह किया...
भारत और अल्जीरिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति: भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी होगी प्रगाढ़, परस्पर सहयोग से दोनों बनेंगे विकसित राष्ट्र 
युवा संगम चरण VI: राजस्थान के 50 युवा IIIT धारवाड़ के लिए रवाना
अभिनेता विजय ने की तमिलनाडु राज्यपाल से मुलाकात : सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण
लाइफ़लॉंग लर्निंग विभाग की पहल: हृदय आधारित ध्यान और सकारात्मक आदतों से विद्यार्थी गढ़ेंगे अपना भविष्य
केरल में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज: गुरूवार को होगी कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक, मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला
तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देगी कांग्रेस! : विजय ने साधा संपर्क, वेणुगोपाल ने कहा- जमीनी स्थिति का आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगा पार्टी नेतृत्व