मदन राठौड़ ने भाजपा ऑफिस के बाहर शुरू की प्याऊ, गर्मी में राहगीर और जरूरतमंद पी सकेंगे पानी
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित
यह प्याऊ गर्मी में राहगीरों और भाजपा ऑफिस आने वाले, भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों को पानी पिलाएगी।
जयपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की पहल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय परिसर के बाहर प्याऊ सेवा की शुरुआत की। यह प्याऊ गर्मी में राहगीरों और भाजपा ऑफिस आने वाले, भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों को पानी पिलाएगी।
राठौड़ ने इस मौके पर कहा की महात्मा फुले ने सदैव समाज के वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया, और उनके विचारों से प्रेरित यह सेवा कार्य एक सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है, और यह प्याऊ सेवा उसी भावना की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jul 2026 18:53:21
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...

Comment List