मानसरोवर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण, महंत कैलाश शर्मा ने कहा- भगवान परशुराम हिन्दू समाज के प्रेरणास्रोत

स्वस्तिवाचन और मंत्रोच्चारण से शुभारंभ 

मानसरोवर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण, महंत कैलाश शर्मा ने कहा- भगवान परशुराम हिन्दू समाज के प्रेरणास्रोत

मानसरोवर क्षेत्र के अग्रवाल फार्म पुलिया के पास भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ।

जयपुर। मानसरोवर क्षेत्र के अग्रवाल फार्म पुलिया के पास भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ। मोतीडूंगरी महंत कैलाश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक जाति विशेष के देवता नहीं हैं, बल्कि वे संपूर्ण हिंदू समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पूरी मानवता और समाज के लिए कार्य किया है।

महंत शर्मा ने घोषणा की कि मोतीडूंगरी ट्रस्ट की ओर से प्रतिमा की पूजा-अर्चना के लिए स्थायी सेवक उपलब्ध कराया जाएगा। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से समाज उत्थान और सेवा की प्रेरणा मिलती है। समाज के सभी वर्ग उनके आदर्शों से प्रेरित होकर समाज और राष्ट्रहित के कार्य करें। उपमहापौर पुनीत कर्नावट, निगम ग्रेटर की सफाई समिति के अध्यक्ष अभय पुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए।

स्वस्तिवाचन और मंत्रोच्चारण से शुभारंभ :

समारोह की शुरुआत विधिवत स्वस्तिवाचन के साथ हुई। प्रतिमा के अनावरण के समय वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और पवित्र हो उठा। अनावरण के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मिलकर भगवान परशुराम की सामूहिक आरती की गई।

Read More पिंक सिटी में हल्ला बोल की गूंज : राजस्थान रॉयल्स के अंतिम मुकाबले में उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
अमेरिका और ईरान के बीच प्रारंभिक ढांचागत समझौता 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके तहत दोनों पक्ष 60 दिनों...
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास
कब थमेगा सिलसिला? मुंबई में 111 तो दिल्ली में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, जानें आम आदमी के मंथली बजट पर कितना बढ़ेगा बोझ
स्कॉर्पियो से 62 लाख का मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त, तस्कर फरार
आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर
मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त
ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई