एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार : 19 माह से पाक खुफिया एजेंसी को दे रहा था गोपनीय जानकारी, आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर

बातचीत के दौरान धीरे-धीरे आरोपी से संवेदनशील सूचनाएं हासिल

एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार : 19 माह से पाक खुफिया एजेंसी को दे रहा था गोपनीय जानकारी, आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूस झबरा राम को राजस्थान इंटेलिजेंस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बातचीत के दौरान धीरे-धीरे आरोपी से संवेदनशील सूचनाएं हासिल की जाने लगीं।

जयपुर। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूस झबरा राम को राजस्थान इंटेलिजेंस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2024 में हनी-ट्रैप का शिकार हुआ था, जिसके बाद वह लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आ गया। झबरा राम की सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान धीरे-धीरे आरोपी से संवेदनशील सूचनाएं हासिल की जाने लगीं।

शुरू में छोटी-छोटी जानकारियां साझा करने के बदले उसे पैसे दिए गए, बाद में आरोपी ने अपने नाम से सिम कार्ड खरीदा और वाट्सएप एक्टिवेट करने के लिए आया ओटीपी पाकिस्तानी एजेंटों को भेज दिया। वर्तमान में आरोपी अपने नाम से जारी मोबाइल नंबर के अलावा दो अन्य नंबरों के माध्यम से भी पाक एजेंटों से संपर्क में था। आरोपी झबरा राम एम-बीएड डिग्रीधारी है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे गांव में कोचिंग लेने जाता था। इसी दौरान आवागमन के समय वह सेना की गतिविधियों और मूवमेंट की तस्वीरें खींचकर पाकिस्तानी एजेंटों को भेजने लगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

टैक्सटाइल फैक्ट्री के गोदाम में भड़की आग : 7 दमकलों ने पाया काबू, 7 से 8 हजार कपड़े के थान स्वाह  टैक्सटाइल फैक्ट्री के गोदाम में भड़की आग : 7 दमकलों ने पाया काबू, 7 से 8 हजार कपड़े के थान स्वाह 
एक टैक्सटाइल फैक्ट्री में मंगलवार देर रात अचानक लगी भीषण आग में फैक्ट्री के गोदाम में रखे लाखों के कपड़ों...
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी: सेंसेक्स 566 अंक की बढ़त के साथ खुला, इन कंपनियों पर रखें नज़र
विधायक पुत्र पर यौन शोषण का आरोप : राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज, एसपी ने दिए जांच के निर्देश
रूस से तेल खरीद पर छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा अमेरिका : भारत को मिली छूट की अवधि समाप्त, बेसेंट ने कहा- लाइसेंस नहीं होगा रिन्यू
पुलिस की नशा तस्करों पर स्ट्राइक : एमडीएमए, डोडा पोस्त और अफीम के दूध के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी