सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर हो काम, नहीं तो नगर निगम मुख्यालय पर लाकर डालेंगे कचरा : लाहोटी

मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन को दिया ज्ञापन

सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर हो काम, नहीं तो नगर निगम मुख्यालय पर लाकर डालेंगे कचरा : लाहोटी

दीपावली को देखते हुए शहर में साफ- सफाई और मूलभूत आवश्यक सेवाओं को लेकर नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।

जयपुर। सांगानेर विधायक डॉ. अशोक लाहोटी ने सफाई को लेकर प्रदर्शन किया। दीपावली को देखते हुए शहर में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। विधायक ने आमजन के साथ मिलकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि निगम के अधिकारी प्रॉपर्टी डीलर एवं भू माफिया का काम कर रहे हैं। आवश्यक सेवाओं को लेकर नगर निगम में लापरवाही देखने को मिल रही है, जब मंत्री और आयुक्त सफाई कर्मचारियों का स्थानांनतरण कर रहे हैं, तो आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखना भी उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। 

दीपावली पर स्वच्छता, कचरा संग्रहण, पानी का भराव, लाइट, नालियां सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ विधायक ने प्रदर्शन किया और आमजन के साथ अपनी मांगो को लेकर नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया। विधायक ने कहा कि जल्द ही उनकी मांगो पर काम नहीं किया गया, तो नगर निगम मुख्यालय पर ही लाकर कचरा डालेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

8 अप्रैल से खनन क्षेत्र में ऑटोमाइज्ड तुलाई कांटों का लाइव ट्रायल, वाहन ट्रेकिंग सिस्टम होगा लागू 8 अप्रैल से खनन क्षेत्र में ऑटोमाइज्ड तुलाई कांटों का लाइव ट्रायल, वाहन ट्रेकिंग सिस्टम होगा लागू
राज्य के खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 8 अप्रैल से ऑटोमाइज्ड...
‘धुरंधर : द रिवेंज’ की कामयाबी के पीछे है रणवीर सिंह की जबरदस्त मेहनत : मेकअप आर्टिस्ट ने खोले राज, जानें उन्होंने क्या कहा 
वाहनों की जगह जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक,शहर में अधिकतर स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने दिए 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश, 321 मतदान केंद्र दूसरी जगह होंगे स्थापित
ईरान में अपने पायलट की तलाश कर रहा अमेरिका : लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश के लिए तेज किया अभियान, एसी-130 गनशिप के स्क्वाड्रन विमान से लगाएंगे छलांग
प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी : मंडी और खेतों में फसलों को नुकसान, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट
जयपुर में बड़ी कार्रवाई : एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार