विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए विधायक और मंत्री: माकपा 

सीपीआई ने की विधायक बालमुकुंदाचार्य की निंदा

विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए विधायक और मंत्री: माकपा 
माकपा के जयपुर जिला सचिव डॉ.संजय माधव ने मुख्यमंत्री भजनलाल से अपील की है कि वे अपने विधायकों और मंत्रियों को हिदायत दें कि वे अनावश्यक और विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए।

जयपुर। माकपा की राज्य कमेटी और जयपुर जिला कमेटी ने भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य द्वारा एक सरकारी स्कूल में शिक्षकों और छात्राओं को डराने-धमकाने और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कथित कोशिश की कड़े शब्दों में निंदा की। माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने कहा कि तथाकथित बाबा विधायक अपने निर्वाचन के तुरंत बाद से लगातार विवादों में रहने के लिए कोशिश कर रहे हैं। पहले भी उन्होंने शहर के अल्पसंख्यक दुकानदारों को डराने-धमकाने का प्रयास किया था।

विधायकों और मंत्रियों को हिदायत दें सीएम
जयपुर जिला सचिव डॉ.संजय माधव ने मुख्यमंत्री भजनलाल से अपील की है कि वे अपने विधायकों और मंत्रियों को हिदायत दें कि अनावश्यक और विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए। राज्य की जनता ने उन्हें जिस काम के लिए चुना है, उस काम पर ध्यान दें तो यह राज्य की जनता और राज्य के हित में होगा। जनता ने मूलभूत समस्याओं का समाधान करने और उनकी सेवा करने के लिए उन्हें चुना है तो सरकार को जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उसी दिशा में काम करना चाहिए। अनावश्यक रूप से साम्प्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाले मुद्दों को हवा देने से बचना चाहिए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का मानना है कि राज्य में महिलाओं और महिला शिक्षा की पहले से ही हालत अच्छी नहीं है, ऐसे में सरकार के मंत्रियों-विधायकों की ऐसी हरकतों और अपने संगठन विशेष की विचारधारा के आधार पर चुन-चुन कर मुद्दों को हवा देने से राज्य का माहौल खराब होगा और महिला शिक्षा को भी भारी आघात पहुंचेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
कंपन के दौरान कुछ मकानों की दीवारों में आई दरारें ,स्कूलों में भी की छुट्टी ।
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर
विनफास्ट के ईवी कार शोरूम का शुभारम्भ : वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड की राजस्थान में नई शुरुआत, वीएफ6, वीएफ7 समेत ईवी मॉडल प्रदर्शित
यूसीसी लागू करने के लिए पिछले दरवाजे का रास्ता नहीं अपनाएं भाजपा : संसद में लाए कानून, उमर ने कहा- इसे अलग-अलग राज्यों में क्यों कर रहे है आप