राजस्थान सरकार के वर्ष 2025-26 के वित्त एवं विनियोग लेखे विधानसभा में होंगे प्रस्तुत, पढ़े पूरी खबर

आय और व्यय की स्थिति का आकलन किया जा सकता है

राजस्थान सरकार के वर्ष 2025-26 के वित्त एवं विनियोग लेखे विधानसभा में होंगे प्रस्तुत, पढ़े पूरी खबर
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा तैयार राजस्थान सरकार के वर्ष 2025-26 के वित्त एवं विनियोग लेखे 26 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकार को भेज दिए गए हैं। इन लेखों को राज्य विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा प्रतिवर्ष राज्य सरकारों के वित्त एवं विनियोग लेखे तैयार किए जाते हैं।

जयपुर। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा तैयार राजस्थान सरकार के वर्ष 2025-26 के वित्त एवं विनियोग लेखे 26 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकार को भेज दिए गए हैं। इन लेखों को राज्य विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा प्रतिवर्ष राज्य सरकारों के वित्त एवं विनियोग लेखे तैयार किए जाते हैं। इन लेखों के माध्यम से राज्य की वित्तीय स्थिति, सरकारी प्राप्तियों, भुगतानों और स्वीकृत बजट के उपयोग का विस्तृत विवरण सामने आता है। वित्त लेखों में संबंधित वित्तीय वर्ष के दौरान राज्य सरकार को विभिन्न स्रोतों से प्राप्त कुल राशि तथा सरकार द्वारा किए गए भुगतानों का ब्योरा शामिल होता है। इससे राज्य की आय और व्यय की स्थिति का आकलन किया जा सकता है। वहीं, विनियोग लेखों में विधानसभा द्वारा स्वीकृत प्रत्येक अनुदान और विनियोग के अंतर्गत किए गए वास्तविक व्यय का विवरण दिया जाता है। इसमें स्वीकृत राशि की तुलना में अधिक खर्च होने अथवा राशि की बचत होने की स्थिति भी स्पष्ट की जाती है।

वित्त एवं विनियोग लेखे सरकारी खर्चों में पारदर्शिता और वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इन्हें राज्य सरकार को भेजने का उद्देश्य विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत कर वित्तीय गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने किया विधानसभा का भ्रमण, देवनानी ने पूछा- कौन बनेगा विधायक?  महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने किया विधानसभा का भ्रमण, देवनानी ने पूछा- कौन बनेगा विधायक? 
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर शुरू किए गए विधानसभा जनदर्शन कार्यक्रम के तहत बुधवार को महारानी महाविद्यालय...
खड़गे की टिप्पणी पर BJP का पलटवार, जारी किया 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' सॉन्ग
‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली, पढ़े पूरी खबर
परिवहन विभाग : जयपुर में वाहन हो रहा था चेक, मध्यप्रदेश से जारी हो गई फिटनेस
CM रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को दिए 1-1 लाख के चेक और करवाचौथ किट, बोलीं- अपनी बात खुलकर बताएं आप अकेली नहीं
आमेर महल में 400 साल पुरानी जल संरक्षण तकनीक उजागर, पहली बार पर्यटक देख सकेंगे मानसिंह महल के टाँके की झलक
शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव में समझदारी, संतुलन और धैर्य से करें निवेश