देशभर में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाला म्युल खाता धारक गिरफ्तार, एक साल में 5.62 करोड़ की ठगी
एसबीआई बैंक सेन्ट्रल स्पाइन में खाता खुलवाया
आरोपी ने कमीशन के बदले खाता दामाद चिराउद्दीन को किराए पर दिया, जिसे दामाद ने साईबर ठगों को बेच दिया।
जयपुर। देश भर में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाला म्युल खाता धारक मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। विद्याधर नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी भट्टा बस्ती निवासी शकील अहमद (54) ने अक्टूबर 2023 में खाता खुलवाया, जिसमें एक साल के भीतर करीब 5.62 करोड़ की ठगी कर खाते से लेन-देन किया। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि इसने एक अपने दामाद के साथ मिलकर एक फर्जी तरीके से फर्म रजिस्टर्ड कराई और एसबीआई बैंक सेन्ट्रल स्पाइन में खाता खुलवाया।
आरोपी ने कमीशन के बदले खाता दामाद चिराउद्दीन को किराए पर दिया, जिसे दामाद ने साईबर ठगों को बेच दिया। अन्य साइबर ठगी वारदातों की आशंका के चलते आरोपी से पूछताछ जारी है।
Post Comment
Latest News
20 May 2026 19:01:44
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...

Comment List