बारिश में मच्छरों का प्रकोप, मलेरिया डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा बढ़ा

12 की मौत, जयपुर में सबसे ज्यादा 528 रोगी

बारिश में मच्छरों का प्रकोप, मलेरिया डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा बढ़ा

एक जनवरी से अब तक डेंगू के 1451, मलेरिया 604, चिकनगुनिया 95 और स्क्रब टायफस के 511 रोगी मिले, स्वाइन फ्लू के 1026 केस पॉजिटिव मिले

जयपुर। प्रदेश में इन दिनों मानसून का सीजन है। हाल ही में राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर कई दिनों तक लगातार जारी रहा। हालांकि बीते करीब एक सप्ताह से बारिश का दौर कम हो गया है और धूप भी खिलने लगी है। ऐसे में बारिश के दौरान हुए गड्ढ़ों और नालों में भरे पानी में अब खतरनाक मच्छर पनपने लगे हैं। धूप खिलने और मौसम खुलने के साथ ही ये मच्छर अब हर घर में परेशानी का सबब बन गए हैं।

इन मच्छरों से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बार-बार बदल रहे मौसम के चलते लोग काफी संख्या में मौसमी बीमारी के मरीज भी बढ़ गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बारिश के सीजन में मच्छरों से बचाव करके ही इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

तेजी से फैल रहा डेंगू, सरकारी आंकड़ों में मौतें नहीं

चिकित्सा विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस साल एक जनवरी 2024 से 22 अगस्त 2024 तक डेंगू के 1451 पॉजिटिव मरीज मिले चुके हैं। मलेरिया के 604, चिकनगुनिया के 95 और स्क्रब टायफस के 551 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इन बीमारियों से इस साल अब तक कोई मौत चिकित्सा विभाग के आंकड़ों में दर्ज नहीं है। स्वाइन फ्लू के अब तक 1026 पॉजिटिव केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 12 लोगों की मौत भी हुई है। स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा केस 528 जयपुर में दर्ज हुए हैं लेकिन मौत एक भी दर्ज नहीं है। जबकि मौतें सबसे ज्यादा उदयपुर में 4 हुई हैं। वहीं स्क्रब टायफस के सबसे ज्यादा 120 पॉजिटव उदयपुर में, डेंगू के सबसे ज्यादा 218 बीकानेर में, मलेरिया के 151 बाड़मेर में और चिकनगुनिया के सबसे ज्यादा 18 केस उदयपुर में दर्ज हुए हैं। 

Read More बम की धमकी देने वाले नेटवर्क को तोड़ने में सफल नहीं हो रही सरकार : मुख्य अपराधी पुलिस की पहुंच से दूर, गहलोत बोले- मुख्यमंत्री स्वयं लें संज्ञान

स्वाइन फ्लू से किस जिले में कितनी मौतें

Read More कर्मचारी महासंघ ने 7 दिन में भुगतान की मांग की, आंदोलन की चेतावनी

जिला            मौतें

Read More पार्टी की नजर हर कार्यकर्ता पर, यह न सोचें कौन देख रहा है : प्रशिक्षण महाभियान में बोले भजनलाल शर्मा

उदयपुर         4
भीलवाड़ा       3
कोटा            2
बीकानेर        2
चित्तौड़गढ़     1

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ग्रेटर नोएडा की अरिहंत आर्डन सोसाइटी में गुरुवार तड़के वॉशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। टावर-एन के...
रिश्तों का कत्ल, प्रतिशोध में उजड़ा परिवार : बहन की हत्या का शक, साले ने जीजा का सिर पत्थर से कुचला
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने की कीमतों में उछाल, जानें चांदी का क्या है भाव
धर्मशाला में पार्टी की कार्यशाला में पहुंचे राहुल गांधी : संगठन को सुदृढ़ करने पर दिया जोर, बोले- बूथ और जिला स्तर पर नीहित पार्टी की असली ताकत
कोहिनूर हीरे पर ममदानी का बयान: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क मेयर की अपील, भारत का कोहिनूर वापस करो
राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले
जंपस्टार्ट तकनीक से जन्मा 'गोडावण का बच्चा' 11 दिन से लापता, 50 गार्ड्स का घोंसले के चारों ओर पहरा