जयपुर में होगा सांसद खेल महोत्सव : युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना उद्देश्य, मंजू शर्मा ने कहा- दिव्यांग खिलाड़ी भी लेंगे भाग 

खेल महोत्सव में पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ दिव्यांग खिलाड़ी भी भाग लेंगे

जयपुर में होगा सांसद खेल महोत्सव : युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना उद्देश्य, मंजू शर्मा ने कहा- दिव्यांग खिलाड़ी भी लेंगे भाग 
शहर सांसद मंजू शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि जयपुर में 15 अक्टूबर से 'सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।

जयपुर। शहर सांसद मंजू शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि जयपुर में 15 अक्टूबर से सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'फिट इंडिया हिट इंडिया' और 'खेलो इंडिया' थीम को सार्थक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

सांसद शर्मा ने कहा कि खेल महोत्सव में पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ दिव्यांग खिलाड़ी भी भाग लेंगे। पारंपरिक खेलों में कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, रस्साकशी, सितोलिया, मटका दौड़, नींबू दौड़ और मलखम्भ शामिल होंगे, वहीं आधुनिक खेलों में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, वुशु, हॉकी, बैडमिंटन, शतरंज और वेटलिफ्टिंग जैसी प्रतिस्पर्धाएं होंगी। महिलाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और सांसद व विधायक दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए उनसे संवाद करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं तीन स्तरों—मंडल, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर—आयोजित होंगी। जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम, केएल सैनी स्टेडियम, चौगान स्टेडियम और एसएमएस स्टेडियम खेल आयोजन के केंद्र रहेंगे। चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, नकद पुरस्कार और खेल सामग्री प्रदान की जाएगी, साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर भी मिलेगा।

आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी sansadkhelmahotsav.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। सांसद शर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेलों को बढ़ावा ही नहीं देगा, बल्कि राष्ट्र के स्वस्थ और ऊर्जावान भविष्य की नींव भी रखेगा।

Read More ‘खम्मा घणी जयपुर फिल्म महोत्सव’ के अंतिम दिन विद्यार्थियों की फिल्मों के साथ प्रोफेशनल लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग, कहानी वाचन की कला से रूबरू हुए विद्यार्थी

 

Read More राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम 7810 वोटों से जीते, बहू भी आगे; जयपुर की जिला प्रमुख रमा चोपड़ा हारीं, मंत्री खर्रा के परिवार को झटका

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं