नारायणा हेल्थ और NDB में ज्ञान-साझाकरण को लेकर हुआ समझौता, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा फोकस

किफायती उपचार को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

नारायणा हेल्थ और NDB में ज्ञान-साझाकरण को लेकर हुआ समझौता, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा फोकस
नारायणा हेल्थ और न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने स्वास्थ्य सेवाओं में ज्ञान, तकनीक और विशेषज्ञता साझा करने के लिए MoU। जयपुर में BRICS बैठक के दौरान NDB अध्यक्ष दिलमा रूसेफ और डॉ. देवी शेट्टी ने समझौते पर हस्ताक्षर। साझेदारी में डिजिटल हेल्थ, डेटा सिस्टम और तकनीकी नवाचार पर जोर।

जयपुर। नारायणा हृदयालय लिमिटेड (नारायणा हेल्थ) और न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने स्वास्थ्य सेवाओं में ज्ञान, तकनीक और विशेषज्ञता साझा करने के लिए समझौता किया है। MoU पर NDB की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ और नारायणा हेल्थ के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. देवी शेट्टी ने जयपुर में BRICS वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान हस्ताक्षर किए। इस मौके पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की आर्थिक मामलों की विभाग की सचिव एवं NDB में भारत की वैकल्पिक गवर्नर अनुराधा ठाकुर भी मौजूद रहीं। साझेदारी के तहत डिजिटल हेल्थ, डेटा सिस्टम, तकनीक के उपयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान पर विशेष जोर रहेगा। इसका उद्देश्य मरीज-केंद्रित, तकनीक-सक्षम, गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है। दिलमा रूसेफ ने कहा कि यह समझौता स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार, दक्षता, उत्कृष्टता और किफायती उपचार को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. देवी शेट्टी ने कहा कि नारायणा हेल्थ उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मजबूत और तकनीक-सक्षम स्वास्थ्य प्रणालियों के विकास में अपने अनुभव और विशेषज्ञता का योगदान देगा। नारायणा हेल्थ के देश में 55 स्वास्थ्य केंद्र हैं और इसके पास 5,900 से अधिक परिचालन बेड हैं। NDB की स्थापना 2015 में BRICS देशों ने की थी।

 

Read More एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ब्लैकमेलिंग और लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

 

 

Read More रविवार की राहत के बाद संकट: कल से 3 दिन बैंकों में देशव्यापी तालाबंदी, जयपुर की मुख्य शाखाओं पर रहा भारी रश; 5-डे बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर UFBU की तीन दिवसीय हड़ताल कल से शुरू

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

त्योहारी सीजन से पहले आम आदमी की जेब पर भार: रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव? त्योहारी सीजन से पहले आम आदमी की जेब पर भार: रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी की है। दिल्ली...
निकाय चुनाव : के.सी वेणुगोपाल के निर्देश के बावजूद क्रॉस वोटिंग की जांच अटकी, अभी कमेटी तक नहीं बनी
सरपंच चुनाव लड़ना है तो पहले छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी, नामांकन से पहले इस्तीफा मंजूर होना जरूरी
पंचायत चुनाव की तकदीर, 15 नवंबर की लकीर : आरक्षण पूरा, अब तारीख की बारी, अक्टूबर में घोषणा के संकेत
सरकार ने डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर घटाए शुल्क : 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती, पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं
परिवार और समाज की गरिमा हैं बुजुर्ग
मैक्रों ने की पीएम सांचेज से मुलाकात, रक्षा और एआई के लिए ईयू बजट बढ़ाने की मांग