जयपुर एयरपोर्ट पर एनसीसी विमान हादसा : विमान क्षतिग्रस्त, पायलट और कैडेट सुरक्षित

क्या विमान के निर्धारित मार्ग की जानकारी कंट्रोल सेंटर को नहीं थी?

जयपुर एयरपोर्ट पर एनसीसी विमान हादसा : विमान क्षतिग्रस्त, पायलट और कैडेट सुरक्षित
एयरपोर्ट पर सोमवार अलसुबह टैक्सिंग के दौरान एनसीसी के माइक्रोलाइट विमान से ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के वाहन की टक्कर। हादसे में विमान क्षतिग्रस्त, विंग कमांडर और प्रशिक्षु कैडेट सुरक्षित। घटना के बाद एप्रन कंट्रोल सिस्टम की भूमिका पर सवाल उठे।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार अलसुबह एनसीसी के माइक्रोलाइट विमान के साथ हुए हादसे ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और एप्रन कंट्रोल सिस्टम को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, माइक्रोलाइट विमान उड़ान भरने के लिए हैंगर से टैक्सिंग कर रहा था। विमान में विंग कमांडर एक एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी इंडोथाई का एक वाहन विमान से टकरा गया। हादसे में माइक्रोलाइट विमान क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि पायलट और प्रशिक्षु कैडेट पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद एयरपोर्ट के एप्रन कंट्रोल सेंटर की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। एप्रन क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही और संचालन की जिम्मेदारी कंट्रोल सेंटर की होती है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या विमान के निर्धारित मार्ग की जानकारी कंट्रोल सेंटर को नहीं थी? वहीं, जयपुर एयरपोर्ट से एनसीसी प्रशिक्षण उड़ानों के संचालन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। प्रतिदिन औसतन 95 विमानों की आवाजाही वाले इस एयरपोर्ट पर सर्दियों में यह संख्या 140 से 150 तक पहुंच जाती है। ऐसे में एनसीसी प्रशिक्षण को किशनगढ़ एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग उठ रही है।

 

 

Read More हांडीपुरा में देर रात दो बघेरों की दस्तक : CCTV में कैद हुई आवाजाही, पानी की टंकी के आसपास घर के कैमरे में रिकॉर्ड हुए दोनों बघेरे

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत