वन क्षेत्रों में जीवों के लिए प्रे-बेस बढ़ाने की जरूरत : ताकि बघेरे सहित अन्य वन्यजीव के शहरों की ओर ना करें रुख

925 बघेरे जंगल में भोजन-पानी मिले तो कम होगा इंसानी बस्ती की ओर आना

वन क्षेत्रों में जीवों के लिए प्रे-बेस बढ़ाने की जरूरत : ताकि बघेरे सहित अन्य वन्यजीव के शहरों की ओर ना करें रुख
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साल 2024 में वाटर हॉल पद्धति से की गई वन्यजीव गणना में प्रदेश में बघेरों की संख्या 925 बताई गई।

जयपुर। प्रदेश के वन क्षेत्रों से आए दिन बघेरे सहित अन्य वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में घुसपैठ करने की खबरें आती रहती हैं। इससे इंसान और वन्यजीव दोनों की जान को खतरा उत्पन्न हो जाता है। प्रदेश के जयपुर, भीलवाड़ा, उदयपुर सहित अन्य जिलों से आए दिन बघेरे के इंसानी बस्ती की ओर रूख करने की जानकारी सामने आती रहती हैं। इन स्थितियों को देखते हुए वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जंगल में बघेरों के लिए प्रे-बेस की माकूल व्यवस्था तो इनका आबादी क्षेत्र की ओर आना कम हो सकता है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से इस समस्या से समाधान के लिए उपाय भी किए जाने चाहिए। ताकि मानव और वन्यजीव के बीच आए दिन होने वाले संघर्षों को बचाया जा सके। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साल 2024 में वाटर हॉल पद्धति से की गई वन्यजीव गणना में प्रदेश में बघेरों की संख्या 925 बताई गई।  

प्रे-बेस अच्छा हो तो बाहर आने की घटनाएं हो सकती है कम  
अक्सर देखने को मिलती है कि प्रदेश के कई वन क्षेत्रों में वन्यजीवों के लिए प्रोपर प्रे-बेस नहीं मिल हैं जिससे वे जंगल से बाहर की ओर रूख करते हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि बघेरों सहित अन्य वन्यजीवों के लिए वहां भोजन-पानी की व्यवस्थाओं के लिए और अधिक काम करने की जरूरत हैं। क्योंकि इनके लिए पहली जरूरत यही चीजें हैं।

वन्यजीव दिखने पर शोर ना करें  
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बघेरे सहित अन्य वन्यजीवों के वन क्षेत्र से आबादी क्षेत्र में आने की सूचना पर उन्हें ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू के बाद पुन: वन क्षेत्रों में छोड़ दिया जाता है। उनका कहना है कि जब भी बघेरे या अन्य वन्यजीव मानव बस्ती की ओर आए तो उन्हें छेड़े या शोर ना करें क्योंकि इससे ये वन्यजीव अपनी जान को खतरा समझकर हमला कर देते हैं। 

इनका कहना...
इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।  
-संजय शर्मा, वन मंत्री 

Read More आदर्श नगर सर्कल के थानों की परिवादियों की समस्याओं का होगा निवारण, कमिश्नर करेंगे जनसुनवाई

जंगल में खासकर बघेरों के लिए अच्छा प्रे-बेस होना चाहिए। इनकी कमी के चलते ये शहर की ओर रूख कर कुत्तों का शिकार करते हैं। इस बीच कभी-कभार लोगों पर भी हमला कर देते हैं। इसलिए जंगल जितना अच्छा रहेगा, इन्हें शिकार के लिए बाहर नहीं आना पड़ेगा।  
-धीरज कपूर, वन्यजीव प्रेमी 

Read More राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, निदेशक कल्पना अग्रवाल ने किया कॉल सेंटर का निरीक्षण

प्रचुर मात्रा में प्रे-बेस की अच्छी सुविधा हो तो उनका आबादी क्षेत्र की ओर रूख करना कम हो सकता है। वन विभाग की ओर से जंगलों में समय समय पर पेट्रोलिंग, ट्रैकिंग करने की जरूरत है। ताकि इनके शहरों में निकलने की घटनाओं को कम किया जा सके। 
-दिनेश दुर्रानी, वन्यजीव विशेषज्ञ 

Read More पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपाई लूट अभी पूरे देश में है बाकी

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश