मां और दो बेटों की हत्या करने वाला आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

मां और दो बेटों की हत्या करने वाला आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
मालवीय नगर थाना इलाके में झालाना स्थित खटीको का मोहल्ला में मां और उसके दो मासूमों बेटों की हत्या करने वाले पड़ोसी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में झालाना स्थित खटीको का मोहल्ला में मां और उसके दो मासूमों बेटों की हत्या करने वाले पड़ोसी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए मथुरा में जाकर छुप गया था लेकिन पुलिस की हो रही लगातार मॉनिटरिंग से वह दबाव में आ गया और वापस जयपुर पहुंच गया इसी दौरान पीछा कर रही पांच थानों की पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया अब पुलिस से पूछताछ कर रही है पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि खटिकों का मोहल्ला स्थित एक मकान में मां समान और उसके दो बेटे दिव्यांश और दिव्यांश की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी शिव प्रताप तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया आरोपी ने अपने मकान के बाहर कचरा और पानी डालने की बात को लेकर हुए विवाद का बदला लेने के लिए तीनों की हत्या की थी आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ा तो वह देखकर हंसने लगा ऐसा लग रहा था कि मासूम और उनकी मां की हत्या करने वाले आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया