सुरक्षा तंत्र को नई ताकत: प्रदेश के हर थानाप्रभारी को दी जा रही ऑस्ट्रिया मेड ‘ग्लॉक’ पिस्टल, भरोसे, तकनीक और ताकत का नाम है ग्लॉक पिस्टल

राजस्थान पुलिस को मिली अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल

सुरक्षा तंत्र को नई ताकत: प्रदेश के हर थानाप्रभारी को दी जा रही ऑस्ट्रिया मेड ‘ग्लॉक’ पिस्टल, भरोसे, तकनीक और ताकत का नाम है ग्लॉक पिस्टल
पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत राजस्थान के अधिकांश थाना प्रभारियों को ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक पिस्टल उपलब्ध कराई गई, जिससे फील्ड स्तर पर पुलिस की कार्यक्षमता और सुरक्षा क्षमता मजबूत होगी।

जयपुर। राजस्थान पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मॉडर्नाइजेशन योजना के तहत प्रदेश के अधिकांश पुलिस निरीक्षकों को ऑस्ट्रिया में निर्मित अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल दी गई है। लगभग सवा लाख रुपए कीमत की यह पिस्टल आधुनिक तकनीक से लैस है और विश्वभर में सुरक्षा बलों की ओर से भरोसे के साथ इस्तेमाल की जाती है। अब तक कुछ ही थानाप्रभारियों को यह पिस्टल मिलना बाकी है। यह पिस्टल जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 के वित्तीय वर्ष के तहत दी गई है। 

अब हर थाना प्रभारी के पास ग्लॉक पिस्टल

अब तक एक जिले में केवल दो ग्लॉक पिस्टल ही उपलब्ध होती थीं लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब हर थाना प्रभारी को यह आधुनिक हथियार दिया गया है। इससे थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत, सटीक और प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी। यह बदलाव फील्ड लेवल पर पुलिस की ताकत को मजबूत करने के लिए किया गया है। 

9 एमएम पिस्टल से हल्की ज्यादा आधुनिक है ग्लॉक

Read More राजस्थान में छाया मानसून : एक सप्ताह कमजोर पड़ सकती है गतिविधियां, कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट

पहले थाना प्रभारियों के पास 9 एमएम पिस्टल होती थी जिसका वजन करीब 600 ग्राम था। नई ग्लॉक पिस्टल का वजन लगभग 525 ग्राम हैए जिससे यह हल्की, संतुलित और इस्तेमाल में अधिक सुविधाजनक है। हल्का वजन होने के कारण पुलिसकर्मियों को लंबी ड्यूटी और आपात परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण और तेजी मिलती है। 9एमएम पिस्टल लोहे और ग्लॉक पॉलीमर फ्रेम से बनी है। 

Read More राजस्थान हाईकोर्ट में फिर बम ब्लास्ट की धमकी, मुख्य बिल्डिंग की गहनता से जांच

प्रदेश पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसी को भी दी गई

Read More प्रदेशभर में दूसरे दिन भी ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल, जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित

केवल प्रदेश पुलिस ही नहीं बल्कि एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), इमरजेंसी रिस्पांस टीम (ईआरटी) और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को भी ग्लॉक पिस्टल उपलब्ध कराई गई है। ये सभी इकाइयां संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात रहती हैं, ऐसे में आधुनिक हथियार उनके लिए बेहद जरूरी माने जा रहे हैं।

प्रदेश में आधुनिकीकरण के तहत पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए राजथान के ज्यादातर थानाप्रभारियों को ग्लॉक पिस्टल दी गई है। जल्द ही सभी को उपलब्ध करा दी जाएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा