दिवाली पर जयपुर डेयरी का तोहफा, शुद्ध घी की काजू कतली और बूंदी के लड्डू बाजार में मिलावट से बचाने के लिए पहल

500 ग्राम से एक किलो तक की पैकिंग में मिलेंगी मिठाइयां; 100 टन बिक्री का लक्ष्य

दिवाली पर जयपुर डेयरी का तोहफा, शुद्ध घी की काजू कतली और बूंदी के लड्डू बाजार में मिलावट से बचाने के लिए पहल
दीपावली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावट से बचाने और उपभोक्ताओं को शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए जयपुर डेयरी ने विशेष तैयारी की है। जबकि इस बार 100 टन बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।

जयपुर। दीपावली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावट से बचाने और उपभोक्ताओं को शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए जयपुर डेयरी ने विशेष तैयारी की है। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से सरस घी से निर्मित काजू कतली और बूंदी के लड्डू बाजार में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये मिठाइयां शहर के प्रमुख बूथों और सरस पार्लरों पर मिलेंगी। डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष कुमार के अनुसार, काजू कतली 500 ग्राम की पैकिंग में 500 रुपए और एक किलो की पैकिंग में 1000 रुपए में उपलब्ध होगी। वहीं, बूंदी के लड्डू आधा किलो की पैकिंग में 200 रुपए में मिलेंगे। पिछले साल डेयरी ने 33 टन मिठाइयां बेची थीं, जबकि इस बार 100 टन बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।

डेयरी की ओर से गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पेड़ा, खोआ (मावा) और सोनपापड़ी भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा सरस मिठाइयों और उत्पादों के पांच प्रकार के गिफ्ट पैक तैयार किए गए हैं। इनमें रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोनपापड़ी, सरस पेड़ा, कलाकंद, श्रीखंड और अन्य उत्पाद शामिल हैं। गिफ्ट पैक की कीमत 260 से 1150 रुपए तक रखी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश का अखिलेश पर निशाना, बोले-हिस्सा आधा, समर्थन जीरो; बड़ी नाइंसाफी है कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश का अखिलेश पर निशाना, बोले-हिस्सा आधा, समर्थन जीरो; बड़ी नाइंसाफी है
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव नतीजों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज...
दिवाली पर जयपुर डेयरी का तोहफा, शुद्ध घी की काजू कतली और बूंदी के लड्डू बाजार में मिलावट से बचाने के लिए पहल
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला: मुंबई पुलिस ने अनमोल से पूछताछ के लिए केंद्र से मांगी मंज़ूरी, जांच को गोपनीय रखने पर जोर
दीपावली पर किसानों की झोली में 345 करोड़, नौ जिलों को राहत, लंबे समय से अटके फसल बीमा दावों का हुआ भुगतान
करवा चौथ पर चांद नहीं दिखे तो क्या करें? व्रत खोलने को लेकर पंडितों की अलग-अलग राय
आखिर क्यों धीरेंद्र शास्त्री करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’? जानें पूरा मामला
राजस्थान संपर्क 181 पर 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, आलोक गुप्ता ने अधिकारियों को लगाई फटकार