दीपावाली पर परकोटे में वनवे रहेगी यातायात व्यवस्था, बाजारों में पैदल घूमकर देख सकेंगे रोशनी
6 से 9 नवंबर तक शाम 6 बजे बाद लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था
जयपुर। दिवाली पर परकोटे 6 से 9 नवंबर तक शाम 6 बजे बाद परकोटा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। आमजन की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल भी तय किए हैं। बाजारों में पैदल घूमकर रोशनी देखने वालों के लिए सड़क के निर्धारित हिस्से आरक्षित रहेंगे।
परकोटे में प्रवेश और निकास के रास्ते :
चांदपोल और अजमेरी गेट से आने वाले वाहन छोटी चौपड़ होते हुए त्रिपोलिया बाजार रोड के दाहिनी ओर से न्यू गेट, रामनिवास बाग और टोंक रोड की तरफ जाएंगे। घाटगेट से आने वाले वाहन रामगंज चौपड़, बड़ी चौपड़ और त्रिपोलिया बाजार होते हुए जा सकेंगे। छोटी चौपड़ से संजय सर्किल, अजमेरी गेट और चौगान चौराहे की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
इसी तरह त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ की ओर न्यू गेट से त्रिपोलिया गेट तथा बड़ी चौपड़ से सांगानेरी गेट और रामगंज चौपड़ की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
मुख्य बाजारों में नो वीकल जोन :
रोशनी देखने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए रामनिवास बाग से सांगानेरी गेट के बीच, बापू बाजार, नेहरू बाजार, इंदिरा बाजार और संजय बाजार में नो वीकल जोन रहेगा। चांदपोल गेट से छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ तथा रामगंज चौपड़ तक सड़क के निर्धारित हिस्से पैदल के लिए रहेंगे।
पार्किंग और वाहनों पर पाबंदी :
जौहरी बाजार, हवामहल बाजार, रामगंज बाजार, त्रिपोलिया बाजार, किशनपोल बाजार, गणगौरी बाजार, चांदपोल बाजार और एमआई रोड सहित प्रमुख बाजारों के मुख्य मार्गों पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। चौगान स्टेडियम, चांदपोल अनाज मंडी और चांदपोल मेट्रो स्टेशन सहित निर्धारित स्थानों पर वाहनों की पार्किंग होगी। खड़े किए जाएंगे। परकोटे के निवासी रामलीला मैदान की जेडीए पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।
ई-रिक्शा और मालवाहक वाहनों के लिए समय तय :
6 और 7 नवंबर को हल्के मालवाहक वाहनों को शाम 4 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। 8 और 9 नवंबर को शाम 4 बजे तक केवल तिपहिया हल्के मालवाहक वाहन चल सकेंगे। पर्यटक और सार्वजनिक परिवहन की बसों का शाम 6 से रात 12 बजे तक परकोटे में प्रवेश बंद रहेगा।

Comment List