गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम ने दी शुभकामनाएं : बोले- सत्य-अहिंसा और जय जवान-जय किसान के आदर्श अपनाएं, प्रगति में योगदान दें

शास्त्री का जीवन सादगी व राष्ट्र के प्रति समर्पण की अद्भुत मिसाल

गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम ने दी शुभकामनाएं : बोले- सत्य-अहिंसा और जय जवान-जय किसान के आदर्श अपनाएं, प्रगति में योगदान दें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी का जीवन न्याय, करूणा, प्रेम, सत्य और अहिंसा के लिए समर्पित था। उन्होंने विश्व को शोषण तथा अत्याचार के खिलाफ संगठित रहकर सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलना सिखाया। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह एवं सर्वोदय जैसे गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक है और समाज को जागृत कर युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में प्रेरणादायी हैं।

शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी व राष्ट्र के प्रति समर्पण की अद्भुत मिसाल थी। उनके जय जवान-जय किसान उद्घोष ने पूरे देश में ऊर्जा का संचार किया था। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे इन महापुरूषों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए देश व प्रदेश प्रगति में योगदान दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता