परिवहन विभाग में 7 डिजिट नंबर सीरीज घोटाले पर एफआईआर के निर्देश, दौसा आरटीओ निलंबित

वीआईपी नंबर आवंटन की पड़ताल करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग में 7 डिजिट नंबर सीरीज घोटाले पर एफआईआर के निर्देश, दौसा आरटीओ निलंबित

परिवहन विभाग में पुराने 7 डिजिट वाहन नंबरों की आवंटन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने के बाद डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सख्ती दिखाते हुए FIR दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं। विभागीय जांच में सामने आया कि करीब 8500 नंबरों के बैकलॉग में अनियमितताएँ हुई थीं। अपर आयुक्त रेणु खंडेलवाल की रिपोर्ट में लगभग 400 कार्मिकों की मिलीभगत मानी गई है।

जयपुर। परिवहन विभाग में पुराने 7 डिजिट वाहन नंबरों की आवंटन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने के बाद डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सख्ती दिखाते हुए FIR दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं। विभागीय जांच में सामने आया कि करीब 8500 नंबरों के बैकलॉग में अनियमितताएँ हुई थीं। अपर आयुक्त रेणु खंडेलवाल की रिपोर्ट में लगभग 400 कार्मिकों की मिलीभगत मानी गई है। डिप्टी सीएम बैरवा ने स्पष्ट किया कि जिन भी वीआईपी नंबरों का नियम विरुद्ध आवंटन किया गया है, उन सभी मामलों में संबंधित कार्यालय पुलिस में एफआईआर दर्ज कराएंगे।

इसी प्रकरण में कार्रवाई के तहत दौसा आरटीओ जगदीश अमरावत को निलंबित कर दिया गया है। बताया गया कि मुख्यालय ने पुराने 7 डिजिट नंबरों से जुड़े अनियमित आवंटन पर रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन आरटीओ अमरावत ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए मुख्यालय ने उनके निलंबन की अनुशंसा भेजी थी। विभागीय फाइल डिप्टी सीएम बैरवा के पास पहुंचने पर निलंबन मंजूर कर दिया गया।
विभाग अब इस पूरे मामले में व्यापक स्तर पर जिम्मेदारी तय करने, वीआईपी नंबर आवंटन की पड़ताल करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 व्यापार नीति जारी कर "मजबूत अमेरिका" का संदेश दिया है। एजेंडे...
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद