श्रावण मास के पहले सोमवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सपत्नीक किया शिव पूजन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
भगवान शिव का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि श्रावण मास शिव भक्ति का महापर्व है, जो श्रद्धा, आस्था और आत्मिक शुद्धता का प्रतीक है।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी शिव मंदिर में सपत्नीक भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक व आरती कर भगवान नीलकंठ से समस्त प्रदेशवासियों के आरोग्य, शांति और समृद्ध जीवन के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि श्रावण मास शिव भक्ति का महापर्व है, जो श्रद्धा, आस्था और आत्मिक शुद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान शिव का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहेगा और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पुण्य अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, सद्भाव और सेवा कार्यों को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Comment List