गुरू नानक जयन्ती : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- गुरू नानक देव जी की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम व बन्धुत्व के आदर्शों को सशक्त करने में अपना योगदान दें
भाईचारे की भावना के साथ रहने का मार्ग दिखाया
भजनलाल शर्मा ने गुरू नानक जयन्ती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और आडम्बरों के विरूद्ध जागरूकता की अलख जगाई तथा सभी को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ रहने का मार्ग दिखाया।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरू नानक जयन्ती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और आडम्बरों के विरूद्ध जागरूकता की अलख जगाई तथा सभी को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ रहने का मार्ग दिखाया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे गुरू नानक देव जी की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए समाज में करूणा, प्रेम व बन्धुत्व के आदर्शों को सशक्त करने में अपना योगदान दें, जिससे देश व प्रदेश उन्नति के नए आयाम स्थापित कर सके।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Oct 2026 17:07:29
बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी पर भ्रामक मीडिया रिपोर्टों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने...

Comment List