शनि जन्मोत्सव के अवसर पर शनिदेव का 151 किलो तेल से हुआ तेल अभिषेक
भगवान शनि देव का दूध, दही, शहद आदि से पंचामृत अभिषेक किया गया
एमआई रोड, नाहरगढ़ सहित सभी शनि मंदिरों में जन्मोत्सव पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए।
जयपुर। बापू नगर जनता स्टोर स्थित शनि धाम में श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ शनि जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुबह पुजारी नारायण गौशिल की मौजूदगी में भगवान शनि देव का दूध, दही, शहद आदि से पंचामृत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात गंगाजल से स्नान कराने के बाद शनि महाराज को नवीन पोशाक धारण कराई गई। पोशाक धारण करने के बाद शनि महाराज का 151 किलो तेल से तेल अभिषेक का कार्यक्रम दिन भर चलता रहा।
दोपहर बाद शनि महाराज के तरह-तरह के फूलों से मनमोहन फूल बंगला की झांकी सजाई गई इसके बाद शाम को भजन संध्या में कलाकारों ने शनि महाराज के भजन सुना कर अपनी हाजिरी लगाई। इस अवसर पर भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इसी तरह एमआई रोड, नाहरगढ़ सहित सभी शनि मंदिरों में जन्मोत्सव पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए।

Comment List