ऑपरेशन कवचः जयपुर आरटीओ प्रथम का बड़ा अभियान, 38 वाहन सीज
चालानों से लगभग 17 लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति होने की संभावना है
अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम के अंतर्गत ऑपरेशन कवच अभियान के दूसरे दिन आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में उड़न दस्तों द्वारा कुल 312 चालान किए गए। इनमें ओवरलोड के 27, ओवर प्रोजेक्शन के 29, और ओवरक्राउड के 27 चालान शामिल हैं। इसके अलावा बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के 42 चालान किए गए।
इस कार्रवाई के तहत 4 बसों सहित कुल 38 वाहनों को सीज किया गया है। चालानों से लगभग 17 लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति होने की संभावना है। एआरटीओ प्रकाश टहलियानी की मॉनिटरिंग में यह कार्रवाई चल रही है। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Dec 2025 14:05:44
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और...

Comment List