पार्टी विचारधारा का पर्व है संगठन : अग्रवाल

जिला कार्याशाला को संबोधित कर रहे थे

पार्टी विचारधारा का पर्व है संगठन : अग्रवाल

सहायक चुनाव अधिकारी मनीष पारीक ने सत्र का संचालन करते हुए विचारधारा के सदस्यों को सर्व सहमती से जोड़ने के प्रकल्प की जानकारी दी।

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा शहर के बूथ पर बने, इसके लिए बूथ समितियों का गठन होना चाहिए। अग्रवाल रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित जयपुर शहर जिला कार्याशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडल संगठन पर्व सहयोगी शक्ति केन्द्र वार्ड के माध्यम से प्रत्येक बूथ में 11 सदस्यी बूथ समिति का गठन इस माह के अंत तक कर देंगे। बूथ समिति में तीन महिलाएं, एक मन की बात प्रमुख, एक वाट्सएप प्रमुख और एक लाभार्थी प्रमुख सहित स्थानीय सामाजिक संरचना को ध्यान में रखकर बूथ समिति का गठन करेंगे। इसी के साथ उस बूथ में मतदाता सूची अनुसार पन्ना प्रमुख भी निर्धारित किया जाएगा।

सहायक चुनाव अधिकारी मनीष पारीक ने सत्र का संचालन करते हुए विचारधारा के सदस्यों को सर्व सहमती से जोड़ने के प्रकल्प की जानकारी दी। सहायक चुनाव अधिकारी निर्मल नाहटा ने धन्यवाद दिया। जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने जयपुर शहर में हुई सदस्यता की जानकारी देते हुए प्रदेश में सर्वाधिक सदस्यता एवं सक्रिय सदस्य बनाने के लिए आग्रह किया। जयपुर शहर के मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक नारायण देवल ने कहा कि 20 तारीख तक सभी मंडलों की कार्यशाला पूर्ण होगी, जिसमें संगठन की सरंचना बनाने का आग्रह किया। उन्होंने जयपुर शहर के 33 मंडलों के संगठन पर्व सहयोगी भी घोषित किए। 

Tags: agarwal

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर